मशाल यात्रा में दिखी शहीदों की कुर्बानी: यात्रा में उमड़ा जनसैलाब; देशभक्ति के नारों से गूंजा समूचा यात्रा मार्ग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर इंदौर का पश्चिम क्षेत्र देशभक्ति के जज्बे से सराबोर नजर आया। अमर क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की स्मृति में निकली मशाल यात्रा इस वर्ष भी भव्यता और उत्साह के साथ निकली।
फूटी कोठी (संत सेवालाल ब्रिज) से प्रारंभ हुई यह मशाल यात्रा हजारों लोगों की सहभागिता के साथ महाराणा प्रताप चौक तक पहुंची। हाथों में जलती मशालें, भगवा ध्वज और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों के बीच शहर की सड़कों पर देशभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
महिला, पुरुष, बच्चे, युवा और बुजुर्ग हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को जनआंदोलन का स्वरूप दे दिया। यात्रा का नेतृत्व महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा किया गया, जबकि कई जनप्रतिनिधि भी इसमें शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ कृष्ण मुरारी मोघे, नेता कैलाश शर्मा, जीतू जिराती, विधायक गोलू शुक्ला, महेंद्र हार्डिया, सुदर्शन गुप्ता, गोपाल गोयल, एमआईसी सदस्य राजेश उदावत, मनीष शर्मा, अभिषेक शर्मा बबलू और नंदकिशोर पहाड़िया, कमल वाघेला समेत कंचन गिदवानी, शानू शर्मा, सुनीता हार्डिया, प्रियंका चौहान, योगेश गेंदर, सौगात मिश्रा समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
खास बात यह रही कि यात्रा में किन्नर समाज ने भी अपनी भागीदारी की। वहीं एनसीसी कैडेट्स हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। घोड़े पर सवार रानी लक्ष्मी बाई स्वरूप धारण किए हुए बालिकाएं भी यात्रा का आकर्षण रहीं।
नई पीढ़ी को शहीदों के त्याग और बलिदान से जोड़ने का सशक्त माध्यम
यात्रा की विशेष आकर्षण रही भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को समर्पित झांकियां, जिन्होंने युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाई। इससे पूर्व सुबह शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दुग्धाभिषेक कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचकर यात्रा का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह आयोजन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को शहीदों के त्याग और बलिदान से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।
इंदौर ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि शहीदों की कुर्बानी केवल इतिहास नहीं, बल्कि हमारी पहचान और प्रेरणा है। यात्रा का समन्वय प्रबल भार्गव, मुकेश शर्मा, नितिन पांडे, संस्था संघमित्र और जाग्रत युवा संगठन की टीम ने किया।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!