राजघराने की अरबों की संपत्ति पर फिर पेंच: बड़ी बुआ की बेटी की आपत्ति से अटका समझौता; कोर्ट में पहुंचे जवाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
सिंधिया राजपरिवार की अरबों रुपए की संपत्ति के बंटवारे का मामला एक बार फिर कानूनी पेच में फंस गया है। आपसी सहमति से तैयार किए गए समझौता प्रस्ताव पर दिवंगत पद्मावती राजे की बेटी प्रतिमा देवी राना ने आपत्ति दर्ज करा दी है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे की ओर से कोर्ट में जवाब पेश किए गए हैं।
अतिरिक्त सत्र न्यायालय (एडीजे) में सोमवार को हुई सुनवाई में प्रतिमा देवी की आपत्ति पर जवाब दाखिल किए गए। मामले में अगली सुनवाई 25 अगस्त 2026 को तय की गई है।
समझौते पर फिर खड़ा हुआ कानूनी विवाद
सिंधिया परिवार की पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद में सभी पक्षों ने हाल ही में आपसी सहमति से राजीनामा तैयार कर कोर्ट में पेश किया था। माना जा रहा था कि इससे वर्षों पुराना विवाद खत्म हो जाएगा, लेकिन अब प्रतिमा देवी की आपत्ति के बाद मामला फिर उलझ गया है।
प्रतिमा देवी का कहना है कि संपत्ति के समझौते में उन्हें और उनकी बहन कनिका देवी सिंह को उचित स्थान नहीं दिया गया, जबकि उनकी मां पद्मावती राजे भी संपत्ति की हिस्सेदार थीं।
वसुंधरा-यशोधरा ने उठाए सवाल
प्रतिमा देवी की आपत्ति पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे की ओर से जवाब पेश किया गया है। जवाब में कहा गया है कि पहले समझौते पर सहमति जताने के बाद अब आपत्ति दर्ज कराने का औचित्य क्या है।
बताया जा रहा है कि जवाब में प्रतिमा देवी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग तक का उल्लेख किया गया है।
पहले एक्स पार्टी घोषित हो चुकी थीं प्रतिमा देवी
संपत्ति विवाद के मूल मामले में पद्मावती राजे की बेटियों कनिका देवी सिंह और प्रतिमा देवी राना को पक्षकार बनाया गया था, लेकिन सुनवाई में उपस्थित नहीं होने के कारण अदालत ने उन्हें एक्स पार्टी (एकतरफा) घोषित कर दिया था।
अब समझौते की प्रक्रिया आगे बढ़ने के बाद प्रतिमा देवी ने कोर्ट में आवेदन देकर दोबारा मामले में शामिल होने और अपने अधिकारों की मांग की है।
कौन हैं प्रतिमा देवी?
प्रतिमा देवी राना सिंधिया राजघराने की दिवंगत बड़ी बुआ पद्मावती राजे की बेटी हैं। पद्मावती राजे का विवाह त्रिपुरा राजघराने में हुआ था। उनकी दो बेटियां प्रतिमा देवी और कनिका देवी हैं।
प्रतिमा देवी की आपत्ति के बाद अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या सभी उत्तराधिकारियों की सहमति के बिना संपत्ति विवाद का समझौता अंतिम रूप ले सकता है।
25 अगस्त को फिर होगी सुनवाई
सोमवार को हुई सुनवाई में सभी पक्षों के जवाब कोर्ट में पेश किए गए। अब मामले पर विस्तार से सुनवाई 25 अगस्त को होगी। इस दिन कोर्ट आगे की प्रक्रिया को लेकर दिशा तय कर सकता है।
संबंधित समाचार

दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद:इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!