खबर
Top News

आस्था के आंगन में रसूख का अधिकार: भगवान के घर में भी वीआईपी और आम आदमी का भेद क्यों

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 नवंबर 2026, 1:05 pm
शेयर करें:
आस्था के आंगन में रसूख का अधिकार

महाकाल के दरबार में भी ‘दोहरा कानून’... आम भक्त पर सख्ती, रसूखदारों को खुली छूट!
उज्जैन में इंदौर के विधायक पुत्र की रील से गरमाई सियासत और व्यवस्था
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कहते हैं ईश्वर की चौखट पर हर कोई बराबर होता है। न कोई बड़ा, न कोई छोटा। लेकिन उज्जैन के महाकाल मंदिर से सामने आए एक वीडियो ने इस विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है।

जहां एक आम श्रद्धालु घंटों कतार में लगकर और कड़े सुरक्षा नियमों का पालन कर केवल एक झलक पाने को तरसता है, वहीं सत्ता के रसूख में चूर एक विधायक पुत्र प्रतिबंधित क्षेत्र में बेखौफ होकर ‘रील’ बनाता है।

विडंबना देखिए कि मामले का खुलासा होने पर गाज केवल उन छोटे सुरक्षाकर्मियों पर गिरती है, जो रसूखदारों के दबाव में बेबस थे। यह घटना सिर्फ नियम तोड़ने की नहीं, बल्कि करोड़ों भक्तों की आस्था और व्यवस्था के दोहरे चरित्र पर एक बड़ा सवाल है।

महाकाल के दरबार में आम भक्त के लिए मोबाइल ले जाना भी अपराध है, तो क्या सत्ता के गलियारों से आए रसूखदारों के लिए नियम बदल जाते हैं? उज्जैन में इंदौर के ‘सनातनी विधायक’ के पुत्र द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियो बनाने की घटना ने मंदिर की वीआईपी संस्कृति और प्रशासन की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

छोटे कर्मचारियों को बर्खास्त कर अपनी पीठ थपथपाता तंत्र आखिर प्रभावशाली लोगों पर कार्रवाई करने से क्यों कतराता है? इस मामले में विधायक पुत्र पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर इंदौर-उज्जैन ही नहीं, पूरे प्रदेश की नजर है।

म हाकाल मंदिर प्रबंध समिति के नियम कागजों पर बेहद सख्त हैं। आम श्रद्धालु को मंदिर परिसर में प्रवेश करने से पहले ही अपना मोबाइल फोन लॉकर में जमा करना पड़ता है। कड़ी सुरक्षा जांच, लंबी कतारों और घंटों इंतजार के बाद जब एक सामान्य भक्त बाबा महाकाल की एक झलक पाता है, तो वह अपने आराध्य की छवि को मोबाइल के कैमरे में नहीं, बल्कि अपनी आंखों और हृदय में बसाकर लौटता है।

सुरक्षाकर्मी कदम-कदम पर आम दर्शनार्थियों को नियमों का पाठ पढ़ाते नजर आते हैं। यहां तक कि कई बार साधु-संतों और बुजुर्गों को भी सख्त नियमों का हवाला देकर रोक दिया जाता है।

दूसरी ओर इस वायरल वीडियो में जो दृश्य दिखाई दिए, वे हर आस्थावान व्यक्ति की भावनाओं को आहत करने वाले हैं। वीडियो में विधायक पुत्र न केवल ई-कार्ट पर सवार होकर प्रतिबंधित क्षेत्र तक पहुंचते हैं, बल्कि चांदी द्वार और नंदी हॉल जैसे संवेदनशील इलाकों में बेखौफ होकर मोबाइल से वीडियो शूट करते हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिन सुरक्षाकर्मियों के कंधों पर नियमों के पालन की जिम्मेदारी थी, वे उन्हें रोकने के बजाय ‘वीआईपी प्रोटोकॉल’ निभाते और हाथ मिलाते दिखे। क्या सुरक्षा के ये मानक केवल उन लोगों के लिए हैं, जिनके नाम के आगे किसी पद या सत्ता का तमगा नहीं लगा है?

विवाद बढ़ने और जनआक्रोश भड़कने के बाद प्रशासन हरकत में आया और हमेशा की तरह ‘डैमेज कंट्रोल’ की कवायद शुरू हुई। मंदिर समिति ने लापरवाही बरतने वाली निजी सुरक्षा एजेंसी पर 5 लाख रुपए का जुर्माना ठोंक दिया और ड्यूटी पर तैनात तीन सुरक्षा गार्डों को बर्खास्त कर दिया।

लेकिन यहां एक बुनियादी सवाल अनुत्तरित रह जाता है- क्या केवल छोटे कर्मचारियों पर गाज गिराकर व्यवस्था के इस दोहरे चरित्र को सुधारा जा सकता है?

जिन सुरक्षा गार्डों की नौकरी गई, उनकी गलती निश्चित रूप से थी, लेकिन यह भी एक कड़वा सच है कि रसूखदारों के दबाव और राजनीतिक हस्तक्षेप के आगे अक्सर निचले स्तर के कर्मचारी बेबस होते हैं।

यदि कोई गार्ड किसी सत्ताधारी नेता के परिजन को रोकता है, तो भी उसे अपने पद और भविष्य का भय सताता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि नियम तोड़ने वाले रसूखदार व्यक्ति पर क्या कार्रवाई हुई?

क्या कानून का डंडा केवल कमजोर और निचले तबके के कर्मचारियों पर ही चलेगा या फिर मंदिर की मर्यादा भंग करने वाले प्रभावशाली लोगों की भी जवाबदेही तय होगी?

उज्जैन का महाकाल लोक और महाकाल मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। जब श्रद्धालु देखते हैं कि उनकी आस्था के केंद्र को सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज बटोरने का अड्डा बनाया जा रहा है, तो उनका आहत होना स्वाभाविक है।

प्रशासन को यह समझना होगा कि वीआईपी संस्कृति की आड़ में नियमों की बलि नहीं चढ़ाई जा सकती। यदि मंदिर की गरिमा और सुरक्षा को अक्षुण्ण रखना है, तो कानून की किताब सबके लिए एक समान होनी चाहिए।

चाहे वह मीलों पैदल चलकर आया कोई सामान्य भक्त हो या फिर सत्ता के गलियारों से निकला कोई रसूखदार।

संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध
Top News

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

about 10 hours ago
70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा
Top News

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन
Top News

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

about 12 hours ago
फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला
Top News

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

about 13 hours ago
इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

about 13 hours ago
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत
Top News

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

about 14 hours ago
डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल
Top News

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

about 14 hours ago
भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण
Top News

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

about 14 hours ago
बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप
Top News

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

about 14 hours ago
इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

about 14 hours ago
महंगा हुआ दूध
Top News

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

about 15 hours ago
इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा
Top News

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

about 15 hours ago
वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई
Top News

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

about 15 hours ago
फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना
Top News

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

about 15 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

about 15 hours ago
घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम
Top News

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

about 15 hours ago
बच्चों की सुरक्षा का संकल्प
Indore

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

about 15 hours ago
सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा
Top News

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

about 15 hours ago
‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा
Top News

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

about 15 hours ago
पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा
Top News

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!