खबर
Top News

सरकारी फाइलों और कंप्यूटर स्क्रीन से उड़े जमीनों के असली हकदार: नामांतरण घोटाले से पूरे शहर में मचा हड़कंप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जुलाई 2026, 1:32 pm
शेयर करें:
सरकारी फाइलों और कंप्यूटर स्क्रीन से उड़े जमीनों के असली हकदार

सिस्टम पर कलंक, दांव पर जनता की गाढ़ी कमाई, नगर निगम बना कागजी भूमाफिया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम का नामांतरण घोटाला एक प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि आम नागरिक के उस भरोसे की हत्या है, जिसके दम पर वह अपनी जिंदगी की सारी कमाई एक जमीन या मकान पर लगा देता है।

मगर नगर निगम में सरकारी रिकॉर्ड ही बदल गए। जिन लोगों की संपत्तियां दूसरे के नाम हुईं, उन्हें इसकी खबर तक नहीं लगी, और जिनके नाम पर संपत्तियां चढ़ीं, उनमें से कई कह रहे हैं कि उन्हें भी नहीं पता यह सब कैसे हुआ।

आखिर इस खेल का सूत्रधार कौन है? जांच में ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जहां केवल नोटरी के आधार पर नामांतरण कर दिए गए, जबकि नियम इसकी अनुमति ही नहीं देते। यह मामला केवल 354 नोटिसों या 60 जवाबों का नहीं, बल्कि उन लाखों नागरिकों के विश्वास का है जो आज भी यह मानकर निश्चिंत हैं कि सरकारी रिकॉर्ड उनकी सबसे बड़ी सुरक्षा हैं।

लोग डरे-सहमे सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे
इस खुलासे के बाद कि फर्जी तरीके से नाम चढ़वाने के बाद संपत्तियों को बाजार में बेच भी दिया गया है, पूरे शहर में हड़कंप की स्थिति है। नगर निगम मुख्यालय से लेकर विभिन्न जोनल कार्यालयों में अपने मकान और प्लॉट की जानकारी लेने के लिए नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

सैकड़ों लोग नगर निगम के कार्यालय पर पहुंचे और उन्होंने अपनी संपत्ति के स्वामित्व की जानकारी ली। लोग डरे-सहमे सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि उनके आशियाने पर किसी ‘कागजी जादूगर' की नजर तो नहीं पड़ी। इस बीच, बदहवास पहुंचे नागरिकों के सवालों का जवाब देने के लिए निगम के कर्मचारी तैयार नहीं थे, जिसके कारण जनता में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

घोटाले की जड़ तक पहुंचने के लिए गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी के सदस्य और अपर आयुक्त आकाश सिंह ने अब उन लाभार्थियों से पूछताछ शुरू कर दी है, जिनके नाम पर दूसरों की संपत्तियां अवैध रूप से ट्रांसफर की गईं। निगम के जोन क्रमांक 10 साकेत नगर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 61 संपत्तियों के फर्जी नामांतरण का मामला सामने आया है।

किसी भी जोनल कार्यालय के क्षेत्र की इस घोटाले में शामिल यह सबसे ज्यादा संपत्ति है। आकाश सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस जोनल कार्यालय के क्षेत्र की नामांतरित की गई संपत्ति के फर्जी मालिक बने लोगों में से संदिग्धों को व्यक्तिगत पूछताछ के लिए मुख्यालय बुलाया है। सहायक राजस्व अधिकारी और बिल कलेक्टर के माध्यम से इन सभी को अपर आयुक्त कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश देते हुए नोटिस तामील कराए गए हैं।

हर 10 व्यक्तियों के लिए एक घंटे का समय तय
जांच कमेटी ने पूछताछ के लिए एक विशेष रणनीति तैयार की है, जिसके तहत हर 10 व्यक्तियों के लिए एक घंटे का समय तय किया गया है, यानी प्रत्येक लाभार्थी से औसतन 6 मिनट तक तीखे सवाल-जवाब किए जाएंगे। इस पूछताछ के बारे में अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों से यह पूछा जाएगा कि आखिर यह संपत्ति उनके नाम पर कैसे हुई।

क्या संपत्ति को अपने नाम पर करवाने के लिए इन्होंने किसी से संपर्क किया था या फिर इस संपत्ति को उनके नाम पर करने के लिए किसी के द्वारा इनसे संपर्क किया गया था। यह महत्वपूर्ण जानकारी इन लोगों से प्राप्त की जाएगी।

कंप्यूटर डेटाबेस में की गई यह डिजिटल हेराफेरी यह साबित करती है कि नगर निगम का सूचना प्रौद्योगिकी तंत्र बेहद असुरक्षित है और इसे भीतर बैठे लोगों ने ही पूरी तरह से हैक कर लिया था। जब तक आईटी विभाग के उन तकनीकी विशेषज्ञों और पासवर्ड धारकों की भूमिका की जांच नहीं होगी, तब तक इस घोटाले की परतों को खोल पाना नामुमकिन है।

साकेत नगर जैसे पॉश इलाके में इतनी बड़ी संख्या में संपत्तियों का ट्रांसफर हो जाना और किसी भी उच्च अधिकारी को इसकी भनक न लगना, व्यवस्था की पूरी नाकामी को दर्शाता है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

7 minutes ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

12 minutes ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

29 minutes ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

35 minutes ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 1 hour ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 1 hour ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 1 hour ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 1 hour ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

about 1 hour ago
बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार
Top News

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

about 2 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

about 2 hours ago
ISRO की बड़ी कामयाबी
Top News

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

about 2 hours ago
करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप
Top News

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

about 2 hours ago
होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल
Top News

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

about 2 hours ago
एमपी में उद्योगों की नई उड़ान
Top News

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

about 2 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

about 3 hours ago
कार की टक्कर से युवक की मौत
Top News

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

about 3 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

about 3 hours ago
धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!