सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव सत्ता में बने रहने की साजिश था: प्रियंका गांधी का आरोप; विपक्ष के विरोध को बताया लोकतंत्र की जीत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि लोकसभा में लाया गया सीटें बढ़ाने और परिसीमन से जुड़ा प्रस्ताव सत्ता में बने रहने की रणनीति का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि विपक्ष के विरोध के कारण यह बिल पास नहीं हो सका और यह लोकतंत्र की जीत है।
शुक्रवार को लोकसभा में संविधान का 131वां संशोधन बिल पेश किया गया था, जिसके तहत संसद की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर करीब 850 करने का प्रस्ताव था। हालांकि यह बिल पारित नहीं हो सका और 54 वोटों से गिर गया।
प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण जैसे मुद्दों को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी प्रक्रिया सत्ता में बने रहने की साजिश के तहत तैयार की गई थी। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश थी कि अगर विपक्ष इसका विरोध करे तो उसे महिला विरोधी साबित किया जाए, जबकि असल उद्देश्य राजनीतिक फायदा लेना था।
प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान कई बार ऐसे शब्दों का प्रयोग हुआ जिससे लगा कि असहमति जताने वालों को सदन में बैठने नहीं दिया जाएगा। इससे विपक्ष को सरकार की मंशा पर संदेह हुआ।
उन्होंने आगे कहा कि परिसीमन का मुद्दा महिलाओं के नाम पर लाया गया था, लेकिन इसका वास्तविक उद्देश्य सत्ता संतुलन को प्रभावित करना था और इसे 2029 तक टालने की कोशिश की जा रही थी।उन्होंने कहा कि यदि बिल पास हो जाता तो इसे सरकार अपनी उपलब्धि बताती और अगर विरोध होता तो विपक्ष को बदनाम किया जाता। प्रियंका गांधी ने कहा कि वह खुश हैं कि विपक्ष ने एकजुट होकर इसका विरोध किया और बिल पास नहीं होने दिया। उन्होंने इसे लोकतंत्र की मजबूती का संकेत बताया।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!