पत्थरबाजी करने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस: दहशत फैलाने के लिए तोड़ी थी गाड़ियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में देर रात कारों पर पथराव कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने उनका इलाके में जुलूस भी निकाला।
चार पहिया वाहनों में की तोड़फोड़
घटना बुधवार देर रात करीब 2 बजे की है, जब सत्यदेव नगर, नार्थ मोहल्ला और सूर्यदेव नगर में बदमाशों ने आधा दर्जन से ज्यादा चार पहिया वाहनों पर पत्थर फेंककर तोड़फोड़ की। सुबह रहवासियों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
दोनों को हिरासत में ले लिया
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में दो युवक नजर आए, जिनकी पहचान बाबूनाथ और आरसी चौहान के रूप में हुई। पुलिस ने गुरुवार शाम दोनों को हिरासत में ले लिया।
इस वजह से दिया वारदात को अंजाम
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इलाके में अपनी पहचान “बदमाश” के रूप में बनाना चाहते थे, इसलिए इस तरह की वारदात को अंजाम दिया।
इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को दोनों का सार्वजनिक रूप से जुलूस निकालकर चेतावनी दी।
युवक के साथ की मारपीट
साथ ही एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने मोनू प्रजापत और पवन महीना को भी गिरफ्तार किया है। दोनों ने सड़क पर एक युवक के साथ मारपीट की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!