पुलिस कमिश्नर ने सुनी पीड़ितों की व्यथा: जनसुनवाई में बढ़ रहा आम जनता का विश्वास
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई के क्रम में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह द्वारा कार्यालय के सभागार में आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में कुल 129 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, आपसी मतभेद, पैसों के लेन-देन, फाइनेंशियल फ्रॉड, सुनवाई न होने की शिकायतें, प्लॉट/मकान एवं जमीन संबंधी धोखाधड़ी, महिला अपराध तथा अन्य पुलिस संबंधित प्रकरण शामिल रहे।
पुलिस कमिश्नर द्वारा प्रत्येक आवेदक की व्यथा एवं समस्याओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ सुना गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को समक्ष में तथा दूरभाष के माध्यम से भी आवश्यक निर्देश देते हुए प्रकरणों में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय एवं राहत मिल सके।
जनसुनवाई के दौरान सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुनते हुए कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कराई।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर द्वारा आमजन को आश्वस्त किया गया कि इंदौर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, न्याय एवं अधिकारों के संरक्षण हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक शिकायत के संवेदनशील एवं प्रभावी निराकरण हेतु निरंतर प्रयासरत है।
इसके अतिरिक्त, पुलिस द्वारा संचालित मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से भी आपसी एवं पारिवारिक विवादों में काउंसलिंग कर शांतिपूर्ण समाधान के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं, जिससे मामलों का सौहार्दपूर्ण एवं शीघ्र निराकरण संभव हो सके।
संबंधित समाचार

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!