पुलिस नकली करंसी के एंगल पर कर रही जांच: हाई-वे किनारे मिले करोड़ों के संदिग्ध नोट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर-उज्जैन हाईवे पर सांवेर क्षेत्र में कल सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब खान नदी ब्रिज के पास तीन लावारिस बैग बरामद हुए। बैग खोलने पर उनमें 500-500 रुपए के नोटों जैसी दिखने वाली गड्डियां मिलीं।
शुरुआती गणना में इनकी अनुमानित कीमत 2.83 करोड़ रुपए आंकी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया।
पुलिस के अनुसार बैग खेत के पास पड़े मिले थे। स्थानीय किसान ने संदिग्ध हालत में बैग देख पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची टीम ने जब बैगों की जांच की तो उनमें बड़ी संख्या में नोटों की गड्डियां मिलीं, बाद में बैंक मशीन और प्राथमिक परीक्षण में सामने आया कि अधिकांश गड्डियों में असली नोटों की जगह सादे कागज लगाए गए थे। फिलहाल केवल 84 नोट ही असली पाए गए हैं।
नोटों की प्रिंटिंग और पेपर क्वालिटी की जांच होगी
अफसरों का कहना है कि मामला नकली नोट या फर्जी करंसी से जुड़ा लग रहा है। आशंका है कि किसी गिरोह द्वारा ठगी या अवैध लेन-देन के लिए इन का इस्तेमाल किया जाना था।
हालांकि पुलिस फिलहाल किसी एक निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने बैग और नोटनुमा गड्डियों को जब्त कर लिया है। एफएसएल जांच के साथ नोटों की प्रिंटिंग और पेपर क्वालिटी की भी पड़ताल कराई जाएगी।
वहीं हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बैग वहां कौन छोड़कर गया था इसका पता लगाया जा सके।
संबंधित समाचार

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा

पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल:करोड़ों की वसूली अटकी; बिना अनुमित बाजार सजाने के आरोप

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा:640 फीट नीचे दिखी हलचल; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव

सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस:CJI बोले-‘कोई हमें धमका नहीं सकता’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!