खबर
Top News

‘राम दान’ की लूट: नोट गिनने वालों पर गाज; बड़ी मछलियां आजाद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जून 2026, 1:50 pm
शेयर करें:
‘राम दान’ की लूट

एसआईटी की जांच का दायरा बढ़ाया, अंतिम रिपोर्ट तक और भी चोर आएंगे सामने, मिले संकेत

चढ़ावा चोरी...8 गिरफ्तार... कितने किरदार?, ईश्वर के दर सच साबित हुई चोरी

एसआईटी की शुरुआती जांच के बाद सबसे बड़ा सवाल- ट्रस्ट के किसी पदाधिकारी का नाम क्यों नहीं?

ट्रस्ट ने स्वीकारा चोरी हुई, ट्रस्ट की शिकायत पर हुई पहली एफआईआर, गैर जमानती धाराएं...

अब जमीनों की खरीद-फरोख्त में हुई कथित गड़बड़ियों ने तूल पकड़ा, एसआईटी के समक्ष पेश हुए ‘आप’ के संजय सिंह

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अंततोगत्वा, राम मंदिर ट्रस्ट ने मान लिया कि अयोध्या में जन-जन की आस्था के केंद्र श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आने वाले दान-चढ़ावे की चोरी हुई है। चंपतराय की सदारत वाले मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत पर 8 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों माफ करना पापियों में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू भी हैं, जो चंपतराय का ड्राइवर व पहले ही दिन से इस मामले में संदिग्ध था। एसआईटी जांच से इस चोरी का खुलासा हुआ। एफआईआर की ये पहली कार्रवाई अभी एसआईटी की प्रारंभिक जांच के आधार पर हुई है।

मुकम्मल रिपोर्ट अभी आना शेष है। इसके बाद और भी आरोपी सामने आने के संकेत मिल रहे हैं। एसआईटी की जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। पहली कार्रवाई में ट्रस्ट के सभी नामचीन लोगों को बख्श दिया गया है।

विपक्ष इस पर हल्ला मचा रहा है कि नोट गिनने वालों पर गाज और बड़ी मछलियां आजाद। सबसे ज्यादा आपत्ति चंपतराय, अनिल मिश्रा व गोपाल राव को लेकर आ रही है कि इतनी बड़ी चोरी की पुष्टि के बाद भी इन पर कार्रवाई क्यों नहीं?

तमाम अधिकार व जवाबदेही तो ट्रस्ट के इन्हीं नामचीन पदाधिकारियों पर थी। हालांकि विश्व हिंदू परिषद ने कार्रवाई पर संतोष जाहिर किया है, लेकिन अन्य लोगों की जांच की मांग भी बुलंद की है। इधर, राजनीति भी तेज हो गई है।

सपा-कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी भी दमखम के साथ उत्तरप्रदेश के मैदान में उतर गई है। पार्टी के सांसद संजय सिंह ने जहां गुरुवार को जमीन खरीद-फरोख्त में गड़बड़ियों की 11 पन्ने की शिकायत के साथ एसआईटी के समक्ष हाजिरी लगाई, वही आज शुक्रवार को पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल अयोध्या पहुंच गए हैं।

कांग्रेस ने तो मध्यप्रदेश में भी महाकाल मंदिर व ओंकारेश्वर मंदिर में दान चोरी की शिकायत करते हुए सूबे के सीएम से जांच की मांग कर यूपी की लड़ाई को एमपी में एंटर कर दिया।

यूपी की सियासत में मचा घमासान, केजरीवाल अयोध्या पहुंचे, सपा ने जांच रिपोर्ट पर खड़े किए सवाल, मध्यप्रदेश में भी उठी महाकाल मंदिर व ओंकारेश्वर के दान के चढ़ावे की जांच की मांग

दुनियाभर में रामभक्तों की आस्था को आघात पहुंचाने वाले व अठारह दिनों से चर्चा का विषय बने राम मंदिर के चढ़ावे में हेरफेर के मामले में गुरुवार को आठ नामजद व अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ राम जन्मभूमि थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई। मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है।

7 जून को समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने राम मंदिर के दानपात्र और चढ़ावे से 7.5 करोड़ रुपए की चोरी का आरोप लगाया था। इस बयान के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया। 7 जून की शाम को ही राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने स्पष्टीकरण जारी किया।

10 जून को प्रधानमंत्री कार्यालय से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 जून को लखनऊ के मंडलायुक्त डॉ. विजय विश्वास पंत के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एसआईटी गठित कर रिपोर्ट मांगी थी।

एसआईटी ने ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय के चालक रहे रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी की सिफारिश की थी। पुलिस के अनुसार यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 306 (मालिक के कब्जे वाली संपत्ति की क्लर्क या नौकर द्वारा चोरी), 316 (विश्वास का आपराधिक उल्लंघन), 317 (बेईमानी से चोरी की संपत्ति प्राप्त करना) और 61 (आपराधिक साजिश) के तहत अन्य दंडात्मक प्रावधानों के साथ दर्ज किया गया है।

ये हैं चढ़ावा चोरी के पापी...
अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, मनीष यादव, राजेश पाठक, रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू, अविनाश शुक्ल, करुणेश पांडेय और सुभाष श्रीवास्तव।

बीएनएस की गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा ...
आरोपितों पर एफआईआर में कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। इनमें आपराधिक विश्वास भंग, चोरी की संपत्ति रखने, आपराधिक साजिश और सामूहिक जिम्मेदारी जैसे आरोप हैं। सबसे गंभीर धारा 316(5) मानी जा रही है, जो किसी जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा सौंपे गए धन या संपत्ति के गबन/दुरुपयोग से जुड़ी है।

इसमें आजीवन कारावास या 10 वर्ष तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा 317(4) और 317(5) के तहत चोरी या गबन की संपत्ति को जानबूझकर रखने, छिपाने या उसके निस्तारण में मदद करने का आरोप बनता है।

इनमें तीन से सात वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। धारा 61 आपराधिक साजिश से संबंधित है, यानी यदि कई लोगों ने मिलकर योजना बनाकर अपराध किया है तो यह धारा लागू होती है।

संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 8 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 8 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 8 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 9 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 9 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 9 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 9 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 9 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 9 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 9 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 9 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 9 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 9 hours ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

about 9 hours ago
जोन में संपत्ति कर घोटाला
Top News

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

about 10 hours ago
इंदौर की हरियाली पर फिर वार
Top News

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

about 10 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

about 10 hours ago
सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं
Top News

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

about 10 hours ago
गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह
Top News

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

about 10 hours ago
गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा
Indore

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!