खबर
Top News

तस्वीर ने मचाई सियासी हलचल: मुख्यमंत्री ने महापौर को इस अंदाज से गले लगाया; चेहरे पर थी सहज मुस्कान और आत्मीयता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 मार्च 2026, 12:58 pm
शेयर करें:
तस्वीर ने मचाई सियासी हलचल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश की राजनीति के प्रमुख केंद्र इंदौर की सियासत में एक तस्वीर ने हलचल मचा दी है। यह कोई साधारण तस्वीर नहीं, बल्कि रिश्तों, आत्मीयता, संकेतों और भविष्य के समीकरणों की नई शैली को बयां करती एक झलक है।

महापौर को आत्मीयता से दुलारा मुख्यमंत्री ने
इस तस्वीर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के बीच दिखी आत्मीयता ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। यह तस्वीर रविववार को शहर में नर्मदा नदी के चतुर्थ चरण के कार्यक्रम के बाद की बताई जा रही है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को आत्मीयता से दुलारते नजर आ रहे हैं।

अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने रविवार को शहर में अनेक कार्यक्रमों में शिरकत की और इस दौरान महापौर भी तकरीबन हर कार्यक्रम में उनके साथ मौजूद रहे। रंग-बिरंगी सजावट, ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक साफों के साथ खड़े समर्थक और आत्मीय स्वागत और विदाई के बीच एक ऐसा पल आया जिसने पूरे कार्यक्रम का केंद्र बदल दिया।

औपचारिकता की दीवारें टूटीं
अपने वाहन में सवार होते मुख्यमंत्री ने भीड़ के बीच खड़े महापौर पुष्यमित्र भार्गव को अपने करीब खींचा और स्नेहपूर्वक गले लगा लिया। यह दृश्य अचानक था, लेकिन बेहद स्वाभाविक- जैसे दो नेताओं के बीच औपचारिकता की दीवारें पहले ही टूट चुकी हों।

चेहरे पर सहज मुस्कान और आत्मीयता
तस्वीर में दोनों नेताओं के चेहरे पर सहज मुस्कान और आत्मीयता साफ झलक रही थी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत अपने मोबाइल निकाल लिए और इस पल को कैद कर लिया। कुछ ही घंटों में यह तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

यह पहला मौका नहीं
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री और महापौर के बीच ऐसी नजदीकी दिखी हो। इससे पहले भी कई मंचों पर दोनों नेताओं के बीच सहज संवाद और तालमेल देखने को मिला है। दोनों नेताओं के बीच अक्सर गर्मजोशी और आत्मीयता से ही मुलाकात होती रही है।

ऐसा ही अंदाज है मुख्यमंत्री का
राजनीति के पंडितों का यह भी कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ऐसे अंदाज के लिए ही जाने जाते हैं। एकाधिक मौकों पर वे कुछ अलग करके अपनी लोकप्रियता और आत्मीयता साबित करने से नहीं चूकते हैं। यह एक सच्चे जननायक की छवि भी प्रदर्शित करने का प्रयास ही है।

अब अलग-अलग कयास
जैसे ही तस्वीर वायरल हुई, अटकलों और प्रतिक्रियाओं का दौर आरंभ हो गया। राजनीति से जुड़े लोग इसकी अपने अंदाज में अलग- अगल व्याख्या करने लग गए। कुछ के अनुसार यह महापौर के प्रति विश्वास और आत्मीयता का मुख्यमंत्री का अन्य नेताओं को स्पष्ट संदेश है।

मजबूत नेतृत्व और टीम वर्क का संकेत
कुछ लोगों ने इसे मजबूत नेतृत्व और टीम वर्क का संकेत बताया तो कुछ ने इसे आने वाले राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा वहीं कुछ लोग इसे “जनता से जुड़ाव” का प्रतीक मान रहे हैं।

सियासी संकेत या मानवीय पल?
अब सवाल यही है—क्या यह सिर्फ एक आत्मीय क्षण था या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा है? विशेषज्ञ मानते हैं कि आज के दौर में राजनीति सिर्फ भाषणों से नहीं, बल्कि ऐसे छोटे-छोटे मानवीय पलों से भी बनती है। एक गले मिलना, एक मुस्कान—ये सब जनता के मन में गहरी छाप छोड़ते हैं।

भावनाओं की अहम भूमिका
इतना तो है कि इस तस्वीर ने यह जरूर साबित कर दिया कि राजनीति में भावनाओं की भी अहम भूमिका होती है। चाहे यह रणनीति हो या स्वाभाविक व्यवहार, लेकिन इतना तय है कि इस एक पल ने नेताओं और जनता के बीच संबंधों की नई परिभाषा गढ़ दी है। यह सवाल भी है कि क्या यह कल शहर में अनेक सफल आयोजनों के प्रति मुख्यमंत्री का आभार भाव तो नहीं था।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 14 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 14 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 14 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 15 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 15 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 15 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 15 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 15 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 15 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 15 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 15 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 16 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 16 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 16 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 16 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 16 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 16 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 16 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!