खबर
Top News

अपनों की बेरुखी से छलका जनसंघी योद्धा का दर्द: नगर अध्यक्ष की मौजूदगी में वरिष्ठ नेता सत्तन बोले- पार्टी में पट्‌ठावाद और चाटुकारिता हावी

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 मार्च 2026, 2:23 pm
शेयर करें:
अपनों की बेरुखी से छलका जनसंघी योद्धा का दर्द

खुलासा फर्स्ट में समाचार प्रकाशित होने के बाद भाजपा में मचा हड़कंप

अपनों ने दी उपेक्षा, विरोधियों ने दिया मान

सत्तन के द्वार पहुंची कांग्रेस, ‘पैराशूट’ नेताओं के खिलाफ भाजपा के दिग्गज के बगावती सुर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन की अनदेखी ने अब एक वैचारिक विद्रोह का रूप ले लिया है। खुलासा फर्स्ट में इस अपमानजनक घटनाक्रम का समाचार प्रकाशित होने के बाद सोमवार को भाजपा संगठन में हड़कंप मच गया। डेमेज कंट्रोल के लिए नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा जब सत्तन के निवास पर पहुंचे तो उनकी मौजूदगी में सत्तन ने अपनी ही पार्टी के नेतृत्व को आड़े हाथों लिया।

सत्तन ने कहा कि वर्तमान भाजपा सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं को भूलकर केवल चुनाव जीतने वाली मशीन बनकर रह गई है। 1980 में इंदौर से भाजपा के पहले विधायक रहे सत्तन ने सत्ता के अहंकार को संगठन की जड़ों के लिए घातक बताया।

उन्होंने कहा कि पार्टी में पट्‌ठावाद और चाटुकारिता इस कदर हावी है कि 1952 के जनसंघ के दौर से खून-पसीना बहाने वाले पुराने योद्धा आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। निष्ठा की जगह अब केवल जी-हुजूरी योग्यता का पैमाना बन गई है।

आजादी की लड़ाई में भाजपा, जनसंघ का योगदान नहीं
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रण के बाद मंच पर स्थान न मिलने से नाराज सत्तन ने यहां तक कहा कि आजादी की लड़ाई में भाजपा या जनसंघ का कोई योगदान नहीं है, क्योंकि इनकी स्थापना आजादी के बाद हुई है। उन्होंने तंज कसा कि इंदौर में नर्मदा का चौथा चरण आ रहा है, जबकि वह स्वयं प्रथम चरण के व्यक्ति हैं।

यद्यपि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इसे संवादहीनता और मानवीय त्रुटि बताकर क्षमायाचना की है, लेकिन सत्तन के तेवरों ने स्पष्ट कर दिया है कि स्वाभिमान से समझौता संभव नहीं होगा। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उनकी बेटी कनुप्रिया के कांग्रेस में जाने के कारण उन्हें जानबूझकर दरकिनार किया गया। इंदौर की राजनीति के इस पुरोधा ने साफ कर दिया है कि यदि संगठन ने समय रहते सुधार नहीं किया और पुराने कार्यकर्ताओं का सम्मान बहाल नहीं हुआ तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

हम 25 बार माफी मांगने को तैयार: भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने वरिष्ठ भाजपा नेता और राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन की नाराजगी पर अपना पक्ष रखा कि सत्तनजी हम सभी के मार्गदर्शक और सम्मानीय वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रविवार को हुई घटना महज एक मानवीय त्रुटि और गलतफहमी का परिणाम थी, जिसे अब चर्चा के माध्यम से दूर कर लिया गया है।

मिश्रा ने जोर देकर कहा कि संगठन में वरिष्ठों का स्थान सर्वोपरि है और यदि अनजाने में कहीं कोई चूक हुई है तो वे अपने वरिष्ठ नेता से 25 बार माफी मांगने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और मार्गदर्शन के लिए वे स्वयं सत्तनजी के निवास पर पहुंचे थे और पार्टी स्तर पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उनके अनुसार सत्तनजी का आदेश पूरी पार्टी के लिए शिरोधार्य है और संगठन उनकी गरिमा के प्रति पूरी तरह सजग है।

सियासत में सम्मान की लड़ाई अब अपनों की दहलीज पार कर विरोधियों के आंगन तक जा पहुंची है। नर्मदा परियोजना के चौथे चरण के लोकार्पण समारोह में भाजपा के कद्दावर स्तंभ, राष्ट्रीय कवि एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण सतन के साथ हुए बर्ताव ने शहर की राजनीति में नया उबाल ला दिया है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में वरिष्ठता को दरकिनार किए जाने से आहत सतन का बीच में ही आकर चले जाना केवल एक नेता की नाराजगी नहीं, बल्कि भाजपा के भीतर पनप रहे नए और पुराने के संघर्ष का खुला ऐलान बन गया है। अनुशासन का दम भरने वाली पार्टी के लिए यह स्थिति तब और असहज हो गई, जब उनके जख्मों पर मरहम लगाने के लिए धुर विरोधी कांग्रेस मैदान में उतर आई।

जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल, शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश जोशी सहित मधुसूदन भालिका एवं यशपाल गहलोत का प्रतिनिधिमंडल न केवल सत्तन के निवास पर पहुंचा, बल्कि उन्हें तुलसी का पौधा भेंट कर यह संदेश देने की कोशिश की कि जहां अपनों ने नजरें फेरीं, वहां विपक्षी सम्मान देने को खड़े हैं। सत्तन ने भी बिना किसी लाग-लपेट के अपनी पीड़ा को शब्द देते हुए ‘पैराशूट’ नेताओं पर सीधा हमला बोला।

उन्होंने साफ कर दिया कि पार्टी में बाहर से आए ‘भैया-दादा’ संस्कृति के लोग संगठन की मूल विचारधारा और अनुशासन को दीमक की तरह चाट रहे हैं। कांग्रेस ने इस मौके को लपकते हुए भाजपा की आंतरिक कलह और अहंकार को जनता के बीच बड़े मुद्दे के रूप में पेश कर दिया है।

यह घटनाक्रम इशारा कर रहा है कि सत्ता की चकाचौंध में भाजपा अपने उन नींव के पत्थरों को भूल रही है, जिन्होंने जनसंघ के जमाने से पार्टी को सींचा है। फिलहाल, सत्तन के तेवर और कांग्रेस की सक्रियता ने इंदौर की राजनीतिक फिजा में भाजपा के लिए असहज सवालों की एक लंबी फेहरिस्त खड़ी कर दी है।

संगठन अब नए और आयातित लोगों के हाथ में... उन्होंने वर्तमान कार्यप्रणाली पर कटाक्ष किया संगठन अब उन नए और आयातित लोगों के हाथ है, जिन्हें विचारधारा और संघर्ष से लेना-देना नहीं है। सत्तन ने शासन और प्रशासन के बिगड़ते संतुलन पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने चेताया कि नौकरशाही पूरी तरह बेलगाम और निरंकुश हो चुकी है, जिस पर जनप्रतिनिधियों का कोई नियंत्रण नहीं बचा है। सत्ता का मद संगठन की नींव खोखली कर रहा है, जिसे रोकना अत्यंत आवश्यक है।

संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश
Top News

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

about 2 hours ago
प्रधानमंत्री  मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन
Top News

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

about 2 hours ago
नीट विवाद पर बन सकती है सहमति
Top News

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

about 2 hours ago
छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला
Top News

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

about 3 hours ago
पुलिस में बंपर भर्ती
Top News

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

about 3 hours ago
उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत
Top News

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

about 3 hours ago
कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब
Top News

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

about 3 hours ago
तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी
Top News

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

about 4 hours ago
जिला अस्पताल में बड़ा खेल
Top News

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

about 4 hours ago
70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई
Top News

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

about 5 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

about 5 hours ago
पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च
Top News

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

about 5 hours ago
एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू'
Top News

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

about 5 hours ago
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

about 6 hours ago
समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट
Top News

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

about 6 hours ago
मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला
Top News

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

about 6 hours ago
शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध
Top News

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

about 6 hours ago
राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ
Top News

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

about 6 hours ago
लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों
Top News

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

about 6 hours ago
कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें
Top News

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!