खबर
Top News

न्याय मांगने वाली ही बन गई आरोपी: सत्ता का साया; खाकी का दबाव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 फ़रवरी 2026, 12:35 pm
शेयर करें:
न्याय मांगने वाली ही बन गई आरोपी

जहरीले पानी से हुई मौतों के बाद अब पीने के पानी को तरसी महिला ने लगाई फांसी

क्या पानी मांगना जुर्म है? पांच घंटे थाने में बैठी रही, फिर भी नहीं सुनी गई फरियाद...

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में जहरीले पानी से हुई मौतों का दर्द अभी शहर की स्मृति से धुंधला भी नहीं पड़ा कि बाणगंगा क्षेत्र के कुशवाह नगर से एक और चौंकाने वाली घटना ने व्यवस्था की संवेदनहीनता का खुलासा कर दिया। यहां पीने के पानी को लेकर उठा विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला आत्महत्या का प्रयास करने पर मजबूर हो गई। सवाल सीधा है, क्या इंदौर में अब पानी मांगना भी अपराध हो गया है? क्या आम नागरिक को अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए राजनीतिक रसूख और दबाव के आगे घुटने टेकने होंगे?

शहर अभी तक भागीरथपुरा कांड की भयावहता को भुला नहीं पाया है। जहरीले पानी से हुई मौतों को लेकर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 के विधायक कैलाश विजयवर्गीय व उनके सुपुत्र आकाश विजयवर्गीय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

घटनाक्रम के अनुसार 11 फरवरी को आंचल गुप्ता अपने निर्माणाधीन मकान और दैनिक जरूरतों के लिए मोहल्ले के सरकारी बोरिंग की चाबी लेने गई थीं। आरोप है कि इस बोरिंग पर भाजपा लवकुश मंडल की उपाध्यक्ष वंदना नामदेव ने कब्जा कर रखा है।

जब आंचल ने चाबी मांगी तो वंदना की बेटी ने सरेआम अभद्रता करते हुए गालियां दीं। विवाद बढ़ने पर वंदना ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर आंचल से हाथापाई की। आंचल का आरोप है कि न्याय की उम्मीद में जब वह बाणगंगा थाने पहुंची तो टीआई सियाराम गुर्जर और स्टाफ ने उन्हें शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक थाने में बैठाए रखा।

इस दौरान पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और अन्य भाजपा नेताओं के फोन आने के बाद पुलिस का रवैया पूरी तरह बदल गया। पुलिस ने आंचल की रिपोर्ट लिखने के बजाय उन पर ही वंदना नामदेव की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया।

थाने में हुए अपमान ने किया आहत... अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जिंदगी की जंग लड़ रही आंचल ने खुलासा किया कि थाने में उन पर राजीनामा करने का भारी दबाव बनाया गया। आंचल के अनुसार, वंदना के साथ आए आकाश पटेल, गोलू सैनी और अरुण तिवारी जैसे रसूखदारों ने थाने में उन पर कई भद्दे कमेंट किए और अपमानित किया।

धर्मांतरण कराने जैसे झूठे आरोप भी मढ़े गए। इससे आहत होकर आंचल गुरुवार दोपहर घर पहुंचकर फंदे पर लटक गई। हालांकि बेटे प्रथम और पड़ोसियों की तत्परता से उनकी जान बच गई। मोहल्ले की महिलाओं का आरोप है कि सरकारी बोरिंग को निजी संपत्ति की तरह उपयोग किया जा रहा है। कभी तार निकाल दिए जाते हैं तो कभी पानी के बदले अवैध वसूली की जाती है।

इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है, क्योंकि एक तरफ चंदन नगर और पंढरीनाथ जैसे थानों के प्रभारियों पर अनुशासन की गाज गिरी है, वहीं बाणगंगा थाने में फरियादी को ही आरोपी बनाने के इस खेल में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और आकाश विजयवर्गीय के करीबी होने का दावा करने वाले स्थानीय नेताओं के दबाव में पुलिस की निष्पक्षता पूरी तरह खत्म नजर आ रही है।

अधिवक्ता पूजा तिवारी ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला आयोग और पुलिस कमिश्नर को शिकायत भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

जिम्मेदारों के बयान
हमें सूचना मिली थी कि एक महिला ने फांसी लगाने का प्रयास किया, जिसका हेड साहब द्वारा एमवाय अस्पताल में बयान लिया गया है। महिला पहले से दर्ज एफआईआर के बाद क्रॉस एफआईआर चाहती थी, लेकिन उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों में फिलहाल ऐसा कोई आधार नहीं मिला, इसलिए आंचल गुप्ता की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

महिला के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों की टीम से बात की जा रही है। यदि कोई ठोस तथ्य सामने आते हैं, तो नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -सियाराम गुर्जर, टीआई, थाना बाणगंगा

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला आयोग और पुलिस कमिश्नर को ई-मेल के जरिये पूरी जानकारी भेजी गई है। हमारी मांग है कि राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव से मुक्त होकर इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो।

संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध आरोपों की स्वतंत्र जांच कर दोष सिद्ध होने की स्थिति में उचित विधिक कार्रवाई की जानी चाहिए। -पूजा तिवारी, अधिवक्ता

विवाद की शुरुआत तब हुई, जब आंचल गुप्ता ने बेटी चुन्नू का हाथ मरोड़ दिया। बोरिंग संचालन के लिए पूर्व पार्षद प्रत्याशी पिंटू ने चाबी दिलवाई थी और मैं 2 साल से इसका संचालन कर रही हूं।

पानी वितरण के लिए टाइम-टेबल तय कर रखा है। राजनीतिक संरक्षण का आरोप गलत है। वीडियो फुटेज के आधार पर ही पुलिस ने कार्रवाई की है। -वंदना नामदेव, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष

संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल
Top News

जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल:मंदसौर में कलेक्टर हटे थे, सागर में मेहरबानी क्यों?

1 minute ago
इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा
Top News

इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा:यात्रियों को सफर की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद

17 minutes ago
कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत
Top News

कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत:जहरीली दवा पीकर दी जान; बेटे की पेशी के बाद घर में हुआ विवाद

32 minutes ago
नकल जांच का अनोखा संकट
Top News

नकल जांच का अनोखा संकट:महीनों जब्त रहने से मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज; सालभर में 300 प्रकरण, अब बनेगी अलग समिति

43 minutes ago
रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी
Top News

रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी:50 रुपए के पुराने नोट के बदले लाखों देने का दिया झांसा; फेसबुक पर देखा था ऑफर

about 1 hour ago
मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध:रहवासियों को सता रहा ये डर; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

about 1 hour ago
अब भी परमिशन का इंतजार
Top News

अब भी परमिशन का इंतजार:कौन बोले- कार्यक्रम ग्राउंड पर होकर रहेगा; इतने हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

about 1 hour ago
दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:36 मौतों के मामले में सिस्टम की लापरवाही का खुलासा; जांच आयोग ने बताई कई गंभीर खामियां

about 1 hour ago
नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण
Top News

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

about 18 hours ago
सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़
Top News

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

about 18 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

about 18 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

about 18 hours ago
छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम
Top News

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

about 18 hours ago
डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार
Top News

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

about 19 hours ago
13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर
Top News

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

about 19 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

about 19 hours ago
खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी
Top News

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

about 19 hours ago
काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर
Top News

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

about 19 hours ago
एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम
Top News

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

about 19 hours ago
झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत
Top News

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!