बैटरी कारोबारी की संदिग्ध मौत: ऑफिस में मिला शव; सिर में लगी थी गोली, शव के पास मिली अवैध पिस्टल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार तड़के एक बैटरी कारोबारी का शव उनके किराए के गोदाम के ऑफिस में मिलने से सनसनी फैल गई। कारोबारी के सिर में गोली लगी हुई थी, जबकि शव के पास से 32 बोर की एक अवैध पिस्टल बरामद हुई है।
पुलिस शुरुआती जांच में मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है, लेकिन सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान शिवम गुप्ता (32) के रूप में हुई है, जो बैटरी कारोबार से जुड़े थे।
देर रात घर नहीं लौटे तो परिजन को हुई चिंता
जानकारी के अनुसार शिवम मंगलवार सुबह रोज की तरह काम के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने और मोबाइल फोन बंद मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी प्रयासों के बाद भी संपर्क नहीं होने पर परिवार के सदस्य उनकी तलाश में निकल पड़े।
गोदाम के ऑफिस में मिला खून से लथपथ शव
मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे परिजन बहोड़ापुर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग नंबर-6 में बने गोदाम पहुंचे। गोदाम के भीतर बने ऑफिस का दरवाजा खोलते ही उनके होश उड़ गए।ऑफिस के अंदर शिवम खून से लथपथ हालत में पड़े थे। उनके सिर में गोली लगी हुई थी और मौके पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।
घटनास्थल से मोबाइल जब्त
बहोड़ापुर थाना पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान मृतक के पास से एक अवैध 32 बोर पिस्टल और उनका मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों वस्तुओं को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद कई अहम तथ्य सामने आने की संभावना है।
इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में
परिजन के अनुसार शिवम अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। वह बैटरी का कारोबार संभाल रहे थे और सामान्य दिनचर्या के तहत काम पर गए थे। परिवार का कहना है कि उन्होंने किसी प्रकार की परेशानी या तनाव का कभी जिक्र नहीं किया था। अचानक हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है और रिश्तेदारों का घर पर तांता लगा हुआ है।
कॉल डिटेल और आखिरी गतिविधियों की जांच
पुलिस अब शिवम के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, आखिरी लोकेशन और अंतिम बार किन लोगों से बातचीत हुई थी, इसकी पड़ताल कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उनके पास अवैध हथियार कैसे पहुंचा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती परिस्थितियां आत्महत्या की ओर इशारा करती हैं, लेकिन घटनास्थल से अवैध पिस्टल मिलने और अन्य तकनीकी पहलुओं को देखते हुए किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।
जांच के बाद ही साफ होगी मौत की वजह
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और कॉल रिकॉर्ड की पड़ताल के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!