बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाना पिता की जिम्मेदारी: महिला सशक्तिकरण व्यवहार में भी दिखना चाहिए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने महिला सशक्तिकरण को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा है कि यह केवल नीतियों और भाषणों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि व्यवहार में भी दिखाई देना चाहिए।
46.26 लाख रुपए का भुगतान करने का आदेश
कोर्ट ने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम पिता अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं कर सकता और उनकी पढ़ाई का खर्च उठाना उसकी जिम्मेदारी है। इसी टिप्पणी के साथ हाई कोर्ट ने मंदसौर निवासी एक पिता को अपनी दोनों बेटियों की उच्च शिक्षा पर खर्च हुए 46.26 लाख रुपए का भुगतान करने का आदेश दिया है।
फैमिली कोर्ट के आदेश को चुनौती
मामला मंदसौर की फैमिली कोर्ट के उस आदेश से जुड़ा है, जिसमें पत्नी को 6 हजार रुपए प्रतिमाह और दोनों बेटियों को बालिग होने तक 3-3 हजार रुपए प्रतिमाह भरण-पोषण राशि देने के निर्देश दिए गए थे। पत्नी और बेटियों की ओर से दायर पुनरीक्षण याचिका में कहा गया कि यह राशि बेटियों की उच्च शिक्षा पर होने वाले वास्तविक खर्च के मुकाबले बेहद कम है। याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि शिक्षा पर हुए खर्च को भी भरण-पोषण का हिस्सा माना जाना चाहिए।
कोर्ट ने माना शिक्षा का अधिकार
जस्टिस गजेंद्र सिंह की एकल पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि बेटियों को गुणवत्तापूर्ण और उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना माता-पिता की जिम्मेदारी है। यदि पिता आर्थिक रूप से सक्षम है तो वह केवल इस आधार पर जिम्मेदारी से नहीं बच सकता कि बेटियां बालिग हो चुकी हैं।
बेटियों को शिक्षा और आत्मनिर्भर बनने के समान अवसर उपलब्ध हों
अदालत ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की वास्तविक भावना तभी साकार होगी, जब बेटियों को शिक्षा और आत्मनिर्भर बनने के समान अवसर उपलब्ध कराए जाएं। सुनवाई के दौरान प्रस्तुत दस्तावेजों में बेटियों की उच्च शिक्षा पर हुए खर्च का विस्तृत विवरण रखा गया। रिकॉर्ड और तथ्यों का परीक्षण करने के बाद हाई कोर्ट ने पिता को 46 लाख 26 हजार रुपए का भुगतान करने का आदेश दिया।
उच्च शिक्षा पर किया गया खर्च बेटियों के भविष्य से जुड़ा
अदालत ने स्पष्ट किया कि उच्च शिक्षा पर किया गया खर्च बेटियों के भविष्य और करियर निर्माण से जुड़ा है, इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
फैसले का व्यापक संदेश
कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला उन मामलों में महत्वपूर्ण मिसाल साबित हो सकता है, जहां बेटियों की उच्च शिक्षा के खर्च को लेकर विवाद सामने आते हैं। अदालत ने स्पष्ट संकेत दिया है कि बेटियों की शिक्षा कोई वैकल्पिक सुविधा नहीं, बल्कि उनके विकास और समान अवसरों का मूल अधिकार है। यह निर्णय महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और बेटियों की शिक्षा को लेकर न्यायपालिका की संवेदनशील सोच को भी दर्शाता है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!