पार्षद और निगम की मिलीभगत से चल रहा है भुगतान का खेल: वार्ड के रहवासियों का फूटा गुस्सा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विधानसभा क्षेत्र-1 स्थित वार्ड-12 की गोविंद कॉलोनी में इन दिनों नगर निगम की लापरवाही और भ्रष्टाचार की कहानी सड़कों पर साफ नजर आ रही है।
भेरूबाबा मंदिर से वृंदावन कॉलोनी तक ड्रेनेज लाइन डालने के नाम पर निगम ने पहले तो जनता के पैसे की बर्बादी की और अब काम अधूरा छोड़कर ठेकेदार को मालामाल कर दिया गया है।
कॉलोनी के रहवासी तीन महीनों से धूल फांक रहे हैं, लेकिन निगम के अधिकारी और पार्षद सीमा डाबी की मिलीभगत ऐसी है कि उन्हें जनता की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है।
कागजों में काम पूरा
ठेकेदार ने कागजों में काम पूरा दिखाकर निगम से लाखों का भुगतान भी उठा लिया है, जबकि धरातल पर स्थिति बेहद भयावह है। वृंदावन कॉलोनी रोड से पुलिया तक तो सड़क बना दी गई, लेकिन पुलिया के आगे का हिस्सा आज भी गड्ढों में तब्दील है।
दावों की पोल 311 एप खोल रहा
सबसे शर्मनाक बात यह है कि निगम के दावों की पोल खुद उनका अपना 311 एप खोल रहा है, जहां शिकायतों की भरमार है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।
रहवासियों ने जब इस मामले की शिकायत विधायक कैलाश विजयवर्गीय से की, तब भी उन्हें सिर्फ कोरे आश्वासन मिले और समाधान कहीं नजर नहीं आया।
सड़कें मौत का जाल बनी
स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह इलाका पहले ही भौगोलिक रूप से निचले स्तर पर बसा है। मानसून सिर पर है और अधूरी खुदी हुई सड़कें मौत का जाल बन चुकी हैं। पूर्व में भट्ठा क्षेत्र होने के कारण बारिश में यहां घुटनों तक पानी जमा होता है, जो घरों के भीतर घुसकर तबाही मचाता है।
नाले पर दबंगों का कब्जा
रहवासियों का आरोप है कि इस जलभराव के पीछे एक बड़ा संगठित अतिक्रमण भी जिम्मेदार है। 15 फीट चौड़े नाले को कुछ दबंगों ने कब्जा कर मात्र 2-3 फीट की नाली में सिमटा दिया है, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह अवरुद्ध हो चुकी है।
निगम की इस प्रशासनिक विफलता ने गोविंद कॉलोनी के निवासियों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है। पूर्व विधायक संजय शुक्ला के कार्यकाल में भी लोग इसी तरह आश्वासन की घुट्टी पीते रहे और आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि अब वक्त बात करने का नहीं, बल्कि सड़कों पर उतरकर जवाब मांगने का है।
यदि प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सड़क का निर्माण पूरा नहीं किया और नाले से अतिक्रमण नहीं हटाया, तो आने वाले दिनों में यह क्षेत्र एक बड़े जन-आंदोलन का केंद्र बनेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की होगी।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!