क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता: 50 लाख के 230 गुम मोबाइल बरामद; ऑनलाइन शिकायतों की ओर बढ़ा लोगों का रुझान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने सिटीजन कॉप एप्लीकेशन और भारत सरकार के सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर करीब 50 लाख रुपए मूल्य के 230 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के तहत अब तक कुल 807 मोबाइल फोन खोजकर संबंधित आवेदकों को वापस किए जा चुके हैं।
कई राज्यों से बरामद हुए मोबाइल
क्राइम ब्रांच द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन सिर्फ इंदौर ही नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों और देश के अन्य राज्यों से भी ट्रेस किए गए। इनमें राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से मोबाइल बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइलों में आईफोन, वनप्लस, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, रियलमी, रेडमी, गूगल पिक्सल और नथिंग जैसी कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं।
ऑनलाइन शिकायतों की ओर बढ़ा लोगों का रुझान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में सिटीजन कॉप एप और सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रवृत्ति लगातार बढ़ रही है। इससे मोबाइल ट्रैकिंग और बरामदगी की प्रक्रिया अधिक प्रभावी हुई है।
क्या है सिटीजन कॉप एप?
इंदौर पुलिस द्वारा संचालित सिटीजन कॉप एप्लीकेशन एक मोबाइल ऐप है, जिसे आम नागरिक गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है। किसी घटना की सूचना सीधे पुलिस तक पहुंचाई जा सकती है। गुम या चोरी हुई वस्तुओं की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क नंबर प्राप्त किए जा सकते हैं।
CEIR पोर्टल से भी मिल रही मदद
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से मोबाइल का IMEI नंबर ब्लॉक किया जा सकता है। इससे चोरी या गुम हुए मोबाइल की ट्रैकिंग आसान हो जाती है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराकर CEIR पोर्टल पर आवेदन करने से मोबाइल मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
साइबर सेल की रही अहम भूमिका
मोबाइल खोजने और तकनीकी विश्लेषण के जरिए उन्हें ट्रेस करने में क्राइम ब्रांच की साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान को आम नागरिकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
इंदौर पुलिस का दावा है कि तकनीक के बेहतर उपयोग और ऑनलाइन शिकायत प्रणाली के कारण गुम मोबाइलों की बरामदगी में लगातार सफलता मिल रही है, जिससे नागरिकों का पुलिस पर भरोसा भी मजबूत हुआ है।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!