खबर
Top News

पुजारी पति को गर्भगृह में जाकर पूजा करने से रोकें: केस वापस लेने का बना रहे दबाव; भट्ट परिवार की बहू पहुंची कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जून 2026, 1:35 pm
शेयर करें:
पुजारी पति को गर्भगृह में जाकर पूजा करने से रोकें

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के पुजारी पुनीत भट्ट की दूसरी पत्नी डॉ. इंदिरा शर्मा कलेक्टोरेट जनसुनवाई में पहुंचीं और अपर कलेक्टर रोशन राय से आग्रह किया कि वे पति को मंदिर के गर्भगृह में जाकर पूजा करने से रोकें।

पुजारी पति समेत आरएसएस के भी कुछ लोग उन पर दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीडऩे और मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी को लेकर दायर केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं।

डॉ. शर्मा ने बताया कि कई नेता, आरएसएस के पदाधिकारी और कुछ पार्षद उन पर केस वापस लेने के लिए ये कहकर दबाव बना रहे हैं कि भट्ट परिवार प्रतिष्ठित और रसूखदार है।

उनसे लड़ नहीं पाओगी। उन्होंने मांग की कि पुजारी पति पुनीत भट्ट के गर्भगृह में प्रवेश पर रोक लगाई, जाए क्योंकि उन पर धारा 498 में एफआईआर दर्ज है।

आंध्र प्रदेश के भद्रादी कोठागुडेम मंदिर का उल्लेख करते कहा कि बहू द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद प्रशासन ने मुख्य पुजारी और दत्तक पुत्र को हटा दिया था।

मैं सिर्फ इतना चाहती हूं कि मुझे तुरंत मेरे घर में वापस रहने दिया जाए, क्योंकि वह मेरा ससुराल है और मुझे वहां से निकालने से पहले कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं अपनाई गई।

उल्लेखनीय है कि महिला थाना ने अप्रैल में पुनीत भट्ट, प्रतिमा नागर, नवीन नागर, उदित भट्ट, कुमकुम भट्ट, सुमित भट्ट और विनित भट्ट के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया था।

आवेदन पर अपर कलेक्टर रोशन राय ने कहा कि आवेदन में लगाए आरोपों की जांच करेंगे।

बुजुर्ग को मिला आसरा
जनसुनवाई में सुखदेव बलिराम सपकाले ने बताया कि पारिवारिक कारणों से वे आश्रय की तलाश में हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर उन्हें आश्रम में भेजा गया। गायत्री साहू प्री-मैच्योर शिशु के साथ पहुंचीं और बताया कि बच्ची कमजोर है।

उपचार करा नहीं सकती। अपर कलेक्टर रोशन राय ने बच्ची के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था एमटीएच अस्पताल में कराई। उल्लेखनीय है कि 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्लॉट, संपत्ति, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा सहायता और रोजगार से जुड़े थे। सभी का निराकरण किया गया।

संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण
Top News

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

about 10 hours ago
सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़
Top News

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

about 11 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

about 11 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

about 11 hours ago
छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम
Top News

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

about 11 hours ago
डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार
Top News

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

about 11 hours ago
13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर
Top News

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

about 11 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

about 11 hours ago
खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी
Top News

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

about 12 hours ago
काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर
Top News

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

about 12 hours ago
एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम
Top News

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

about 12 hours ago
झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत
Top News

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

about 12 hours ago
इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी
Top News

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

about 12 hours ago
MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान
Top News

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

about 12 hours ago
खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी
Top News

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

about 12 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

about 12 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

about 12 hours ago
नशे में चालक ने ठोंक दी कार
Top News

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

about 12 hours ago
पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया
Top News

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

about 12 hours ago
एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत
Top News

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!