छात्रा ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; कमरे से मिला आपत्तिजनक सामान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन और गर्भनिरोधक गोलियों का पत्ता मिला है, जिसके बाद मामले की जांच कई पहलुओं से की जा रही है।
12वीं पास करने के बाद घर पर थी छात्रा
पुलिस के अनुसार मृतका ने इसी वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वह अपने पिता के साथ रहती थी। उसकी मां वर्ष 2017 से परिवार से अलग रह रही है। परिवार में उससे छोटा एक भाई और एक बहन भी हैं। घटना के समय दोनों छोटे भाई-बहन घर के बाहर खेल रहे थे।
भाई-बहन ने दी घटना की जानकारी
रात में जब वे घर लौटे तो बहन को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद उन्होंने अपने चाचा को सूचना दी। चाचा ने छात्रा के पिता को बुलाया। पिता के पहुंचने पर दरवाजे में बने छेद से अंदर देखा गया। बाद में दरवाजा खोलने पर छात्रा कमरे में फंदे से लटकी मिली। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
मोबाइल और गोलियों के पत्ते ने बढ़ाए सवाल
मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को कभी मोबाइल फोन नहीं दिलाया था। घटनास्थल से मिला मोबाइल किसका है और वह छात्रा तक कैसे पहुंचा, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कमरे से गर्भनिरोधक गोलियों का पत्ता भी बरामद हुआ है। परिजनों का कहना है कि यह सामान घर में कैसे आया, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सुसाइड नोट नहीं मिला
बजरिया थाना पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल फोन की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच
पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल डेटा और अन्य तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।
संबंधित समाचार

कोर्ट में कहासुनी के बाद महिला की मौत:जहरीली दवा पीकर दी जान; बेटे की पेशी के बाद घर में हुआ विवाद

नकल जांच का अनोखा संकट:महीनों जब्त रहने से मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज; सालभर में 300 प्रकरण, अब बनेगी अलग समिति

रिटायर्ड RBI अफसर से ठगी:50 रुपए के पुराने नोट के बदले लाखों देने का दिया झांसा; फेसबुक पर देखा था ऑफर

मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध:रहवासियों को सता रहा ये डर; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

अब भी परमिशन का इंतजार:कौन बोले- कार्यक्रम ग्राउंड पर होकर रहेगा; इतने हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

दूषित पानी कांड:36 मौतों के मामले में सिस्टम की लापरवाही का खुलासा; जांच आयोग ने बताई कई गंभीर खामियां

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!