खबर
Top News

साथ जिएंगे...साथ मरेंगे: पति की कार्डियक अरेस्ट से मौत, खबर मिलते ही पत्नी ने भी कर ली आत्महत्या

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जून 2026, 2:16 pm
शेयर करें:
साथ जिएंगे...साथ मरेंगे

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
'जब तक जिएंगे, साथ जिएंगे... और अगर मौत आई तो साथ मरेंगे।' पति-पत्नी के बीच कभी प्यार में कही गई यह बात किसी ने गंभीरता से नहीं ली थी। लेकिन रविवार को यह संवाद एक ऐसी दर्दनाक सच्चाई में बदल गया, जिसने दो परिवारों को हमेशा के लिए शोक में डुबो दिया।

कुछ ही मिनट बाद उठाया कदम
मध्यप्रदेश के रीवा निवासी युवा कारोबारी प्रदीप सोनी की संदिग्ध रूप से कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। वहीं, पति की मौत की खबर मिलने के कुछ ही मिनट बाद उत्तराखंड में मौजूद उनकी पत्नी वैशाली खड़ायत ने भी आत्महत्या कर ली। एक ही दिन में पति-पत्नी की मौत ने पूरे परिवार और शहर को स्तब्ध कर दिया है।

पांच साल पहले शुरू हुई थी प्रेम कहानी
प्रदीप और वैशाली की प्रेम कहानी करीब पांच वर्ष पहले शुरू हुई थी। दोनों ने वर्ष 2021 में परिवार की सहमति से प्रेम विवाह किया था। परिजनों के मुताबिक दोनों के बीच गहरा भावनात्मक लगाव था और वे एक-दूसरे के बिना जीवन की कल्पना तक नहीं कर पाते थे। परिवार के सदस्य बताते हैं कि एक बार बातचीत के दौरान दोनों ने मजाक-मजाक में कहा था कि वे "साथ जिएंगे और साथ मरेंगे"। उस समय यह केवल प्रेमभरी बातचीत थी, लेकिन आज वही शब्द परिवार के लिए सबसे दर्दनाक याद बन गए हैं।

पिता बोले- बहू बेटे से बेहद प्रेम करती थी
प्रदीप के पिता और शहर के प्रतिष्ठित सराफा कारोबारी परमानंद सोनी ने बताया कि वैशाली अपने पति से बेहद प्रेम करती थी। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वह गहरे सदमे में चली गई और कुछ ही मिनटों बाद उसने भी अपनी जान दे दी। उन्होंने कहा, 'आत्महत्या किसी भी परिस्थिति में सही कदम नहीं हो सकता, लेकिन वैशाली अपने पति से इतना जुड़ी हुई थी कि यह दुख सहन नहीं कर सकी।'

ऐसे हुई प्रदीप की मौत
जानकारी के अनुसार, प्रदीप सोनी रीवा के अनंतपुर स्थित अपने घर में अकेले थे। उनकी पत्नी कुछ दिन पहले उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले स्थित अपने मायके गई हुई थीं। रविवार दोपहर तक प्रदीप का मोबाइल फोन बंद रहा तो परिजनों को चिंता हुई। जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां प्रदीप बाथरूम में मृत अवस्था में मिले। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

पति की मौत की खबर से टूट गई वैशाली
उत्तराखंड में मौजूद वैशाली को रविवार सुबह फोन पर पति की मौत की जानकारी मिली। परिजनों के अनुसार, खबर सुनते ही वह गहरे सदमे में चली गईं। कुछ समय बाद वह बिना किसी को बताए घर से निकल गईं। परिवार उनकी तलाश कर ही रहा था कि शाम को जाजरदेवल थाना क्षेत्र के नैनीसैनी गधेरे के पास एक तालाब में उनका शव मिला। घटनास्थल से उनका मोबाइल फोन और पर्स भी बरामद हुआ।

पुलिस को नहीं मिला कोई संदिग्ध तथ्य
एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि अभी तक की जांच में किसी प्रकार का संदिग्ध या आपराधिक तथ्य सामने नहीं आया है। दोनों मामलों की जांच जारी है, लेकिन फिलहाल किसी साजिश या अपराध की आशंका नहीं मानी जा रही है।

संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर
Top News

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

about 9 hours ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

about 10 hours ago
अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा
Top News

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

about 10 hours ago
भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

about 10 hours ago
चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत
Top News

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

about 11 hours ago
लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार
Top News

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

about 11 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

about 11 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

about 11 hours ago
कांग्रेस हुई हमलावर
Top News

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

about 11 hours ago
ढाई साल की वान्या ने किया कमाल
Top News

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

about 12 hours ago
पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Top News

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

about 12 hours ago
50 हुई मौत, 25 नहीं
Top News

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

about 12 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

about 12 hours ago
सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात
Top News

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

about 12 hours ago
दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात
Top News

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

about 13 hours ago
मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज
Top News

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

about 13 hours ago
ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Top News

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

about 13 hours ago
लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत
Top News

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

about 13 hours ago
जमीन विवाद
Top News

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

about 13 hours ago
जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला
Top News

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!