बुलंद हौसलों वाली लेडी कॉन्स्टेबल ने दी जान: सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाई; पिता बोले- कहती थी शादी नहीं करूंगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुना।
गुना में पदस्थ 29 वर्षीय महिला कान्स्टेबल निशा शर्मा ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पुलिस विभाग और परिवार दोनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। खुशमिजाज और निर्भीक स्वभाव के लिए पहचान रखने वाली निशा के इस कदम से हर कोई हैरान है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
"पापा, चिंता मत करना..."
निशा के पिता अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि बेटी से एक दिन पहले ही बात हुई थी। उसने हमेशा की तरह कहा था, "पापा, किसी बात की चिंता मत करना।" पिता ने भावुक होकर बताया कि पुलिस में चयन होने के बाद वह बेहद उत्साहित थी और नौकरी को लेकर उसके भीतर विशेष जुनून था।
उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान जब वे मिलने पहुंचे तो निशा सफाई का काम कर रही थी। उन्होंने घर चलने के लिए कहा, लेकिन बेटी ने जवाब दिया, "नहीं पापा, नौकरी तो करूंगी।"
शादी से किया था इनकार
परिजनों के अनुसार निशा ने चार साल पहले ही साफ कर दिया था कि वह शादी नहीं करेगी। उसका कहना था कि वह अपने माता-पिता और छोटे भाई की सेवा करना चाहती है। परिवार में वह सबसे बड़ी संतान थी। उससे छोटी दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है।
बॉय कट लुक और बुलेट की शौकीन
निशा अपनी अलग पहचान के लिए भी जानी जाती थी। वह हमेशा बॉय कट हेयरस्टाइल रखती थी और उसकी ड्रेसिंग भी लड़कों जैसी रहती थी। उसे बुलेट मोटरसाइकिल चलाने का शौक था और वह फर्राटेदार अंदाज में बुलेट चलाती थी।
हाथ पर टैटू भी बनवा रखा था। सहकर्मियों के मुताबिक वह अक्सर दबिश और विशेष अभियानों में शामिल रहती थी। अपराधियों के बीच उसकी सख्त छवि थी और वह पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियां निभाती थी।
खुशमिजाज स्वभाव, कभी नहीं दिखी परेशान
साथ काम करने वाली महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि निशा को कभी उदास या तनावग्रस्त नहीं देखा गया। वह हमेशा मुस्कुराती रहती थी और दूसरों को भी हंसाने की कोशिश करती थी। उसके इस कदम ने पूरे पुलिस महकमे को स्तब्ध कर दिया है।
सुबह पोहा खाया, फिर उठाया खौफनाक कदम
पुलिस जांच में सामने आया है कि आत्महत्या से पहले निशा ने सुबह पोहा बनाकर खाया था। रसोई में पोहे के बर्तन मिले हैं। सुबह करीब सात बजे उसकी फोन पर बातचीत भी हुई थी।
दोपहर करीब 12 बजे जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। आशंका जताई जा रही है कि सुबह सात से आठ बजे के बीच उसने फांसी लगाई होगी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
दो दिन की छुट्टी के बाद लौटी थी ड्यूटी पर
जानकारी के अनुसार निशा दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार शाम गुना लौटी थी। वह पहले कोतवाली पहुंची, जहां से उसे नसिया जी क्षेत्र में ड्यूटी के लिए भेजा गया। ड्यूटी पूरी करने के बाद वह अपने सरकारी क्वार्टर पहुंची थी।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। न तो कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही अब तक ऐसी कोई जानकारी सामने आई है, जिससे आत्महत्या की वजह का पता चल सके। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!