कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंची पीड़िता: पति के गर्भगृह प्रवेश पर रोक लगाने की मांग; बोली-अब डरने के लिए बचा ही क्या है
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना गणेश मंदिर से जुड़े पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली डॉ. इंद्रा भट्ट (शर्मा) ने दावा किया है कि उन पर दर्ज प्रकरण वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावशाली लोगों के समझाने और दबाव के बावजूद वह न्याय की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगी।
मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचीं डॉ. इंद्रा ने अधिकारियों को आवेदन सौंपकर मांग की कि उनके पति एवं मंदिर पुजारी पुनीत भट्ट के गर्भगृह में प्रवेश और पूजा-अर्चना पर जांच पूरी होने तक रोक लगाई जाए।
"रसूखदार लोगों से डराने की कोशिश"
डॉ. इंद्रा ने आरोप लगाया कि मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद कई प्रभावशाली लोग उनके घर पहुंचकर समझौते और केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
उनका कहना है कि उन्हें बताया जा रहा है कि सामने वाला परिवार काफी प्रभावशाली है और बड़े लोगों से उसके संबंध हैं। उन्होंने कहा, "मुझसे पूछा जाता है कि क्या मुझे डर नहीं लगता, लेकिन अब डरने के लिए बचा ही क्या है। न्याय की लड़ाई लड़ते हुए मौत भी आ जाए तो मुझे स्वीकार है, लेकिन मैं पीछे नहीं हटूंगी।"
पति के गर्भगृह प्रवेश पर रोक लगाने की मांग
पीड़िता का कहना है कि पति पुनीत भट्ट के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से जुड़े मामले दर्ज हैं तथा न्यायालय में प्रकरण लंबित है। ऐसे में जांच पूरी होने तक उन्हें मंदिर के गर्भगृह और पूजा संबंधी जिम्मेदारियों से दूर रखा जाना चाहिए।
उन्होंने अपने आवेदन में आंध्र प्रदेश के एक मंदिर से जुड़े मामले का हवाला देते हुए कहा कि वहां एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रशासन ने संबंधित पुजारियों को सेवा से अलग कर दिया था। इसी आधार पर उन्होंने खजराना मंदिर प्रशासन से भी कार्रवाई की मांग की है।
"एफआईआर ही न्याय नहीं"
डॉ. इंद्रा ने कहा कि केवल एफआईआर दर्ज हो जाना न्याय नहीं है। न्याय तब होगा जब उन्हें उनके वैवाहिक घर में रहने का अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के उन्हें घर से बाहर कर दिया गया और अब अपने ही ससुराल में लौटने के लिए कानूनी आदेश की आवश्यकता पड़ रही है। उनके अनुसार यह स्थिति किसी भी महिला के लिए पीड़ादायक है।
दक्षिणा और मंदिर व्यवस्था पर भी सवाल
पीड़िता ने मंदिर परिसर में कथित अनियमितताओं और श्रद्धालुओं द्वारा दी जाने वाली दक्षिणा के उपयोग को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पास आरोपों के समर्थन में वीडियो और अन्य दस्तावेज मौजूद हैं।
अप्रैल में दर्ज हुई थी एफआईआर
महिला थाना इंदौर में अप्रैल 2026 में पुनीत भट्ट समेत परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। इसके अलावा घरेलू हिंसा से जुड़ा मामला भी न्यायालय में लंबित बताया गया है। डॉ. इंद्रा और पुनीत भट्ट का विवाह मई 2025 में हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया था।
पुजारी परिवार ने आरोपों को बताया निराधार
दूसरी ओर पुनीत भट्ट और उनके परिवार ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। परिवार के अधिवक्ता श्रवण बागोरा के अनुसार वैवाहिक विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच मतभेद बढ़े और बाद में कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई।
परिवार का आरोप
परिवार का आरोप है कि समझौते और आपसी सहमति से तलाक के बदले बड़ी धनराशि और फ्लैट की मांग की जा रही है। वहीं पीड़िता इन आरोपों को खारिज कर रही हैं। अपर कलेक्टर रोशन राय ने बताया कि महिला द्वारा सौंपे गए आवेदन की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

लॉकडाउन में शादियां बंद:कागजों में बंट गए करोड़ों; विवाह सहायता घोटाले में मिले अहम सुराग

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का निधन:नया दायित्व संभालने से पहले आया हार्ट अटैक; प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर

देखिए वीडियो:सूने घरों को बनाते थे निशाना; सीसीटीवी ने पहुंचाया आरोपियों तक: 2 बदमाश गिरफ्तार, लाखों के सोने के जेवर जब्त

खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती:इतने वाहन चालकों पर FIR; अब लाइसेंस भी होंगे सस्पेंड, ड्रोन से भी निगरानी

जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन:आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग:सीएस, कलेक्टर और निगमायुक्त को ‘डिमांड ऑफ जस्टिस’ नोटिस

हादसे दर हादसे, मौत दर मौत:कार्रवाई का पैटर्न वही; हर बार छोटे अफसर सस्पेंड, लेकिन नहीं चेत रही सरकार

कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई:टीएल बैठक के बाद चार अधिकारी-कर्मचारी नपे; वेतन कटौती और निलंबन के आदेश

सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार:जहरीली शराब कांड में बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान:विधायक के रिश्तेदार को मिल रहा 30 लाख रुपए सालाना किराया

देखिए वीडियो:सड़कों पर उतरे इंटर्न डॉक्टर: लाठीचार्ज के विरोध में OPD-OT का बहिष्कार; स्टाइपेंड से बढ़ाने की मांग, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी

बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त:70 हजार का जुर्माना वसूला

70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा:डिप्टी कलेक्टर की मां की हुई मौत; 6 दिन पहले चेताया, फिर भी नहीं जागा निगम

दूषित पानी कांड:जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर सुनवाई टली; अब इस दिन होगी इंटरविनर ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी:सरेंडर करने पहुंचा था; जमानत खारिज होते ही संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा

जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र:बोले- ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं; निलंबन न्याय नहीं और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं’

भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा:इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद:रातभर सड़क पर डटे इंटर्न; पुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं जारी

जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा; 50 से ज्यादा लोगों की हुई है मौत, सरकार पर आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

इंतजार खत्म:यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!