खबर
Top News

जमानत बचाने की आखिरी कोशिश: हाईकोर्ट में आज सुनवाई; चर्चित हत्याकांड में आरोपी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जून 2026, 1:30 pm
शेयर करें:
जमानत बचाने की आखिरी कोशिश

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत को लेकर शिलांग हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई होने जा रही है। मेघालय पुलिस द्वारा जिला अदालत से मिली जमानत को चुनौती देने के बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा है। कोर्ट ने बचाव पक्ष को लिखित दलीलें प्रस्तुत करने के लिए अंतिम अवसर दिया है

जमानत पर चल रही है कानूनी लड़ाई
सोनम रघुवंशी को 27 अप्रैल 2026 को जिला अदालत से सशर्त जमानत मिली थी। अदालत ने शर्त रखी थी कि वह जांच और न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करेगी तथा बिना अनुमति क्षेत्र नहीं छोड़ेगी। जिला अदालत के इस फैसले को चुनौती देते हुए मेघालय पुलिस हाईकोर्ट पहुंची थी। मामले में पिछले कई दिनों से लगातार सुनवाई चल रही है।

बचाव पक्ष ने मांगा था अतिरिक्त समय
हाईकोर्ट ने पहले सोनम के वकील को 9 जून तक लिखित दलीलें दाखिल करने का निर्देश दिया था। हालांकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता एस. खिरीम ने मामले की जटिलता और दस्तावेजों की संख्या का हवाला देते हुए अतिरिक्त समय मांगा। इस पर अदालत ने एक दिन की मोहलत देते हुए सुनवाई 10 जून के लिए निर्धारित कर दी। अब बचाव पक्ष को अपने अंतिम लिखित और मौखिक तर्क प्रस्तुत करने होंगे।

जिला अदालत के फैसले का बचाव करेगी सोनम की टीम
सोनम के वकीलों का मुख्य तर्क यह रहा है कि गिरफ्तारी और जांच प्रक्रिया के दौरान आरोपी को पर्याप्त कानूनी जानकारी और बचाव का अवसर नहीं दिया गया। इसके अलावा गिरफ्तारी दस्तावेजों में तकनीकी त्रुटियों का भी हवाला दिया गया था। इन्हीं आधारों पर जिला अदालत ने जमानत मंजूर की थी। अब हाईकोर्ट में बचाव पक्ष को यह साबित करना होगा कि निचली अदालत का फैसला उचित और कानूनी रूप से सही था।

क्या है राजा रघुवंशी हत्याकांड?
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को सोनम रघुवंशी से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे। 23 मई को दोनों के लापता होने की सूचना मिली थी। कई दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद 3 जून 2025 को राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई से बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान सोनम रघुवंशी भी पुलिस के संदेह के दायरे में आई। बाद में उसे मामले में आरोपी बनाया गया और तब से यह केस देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

आज की सुनवाई पर टिकी नजरें
कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि आज की सुनवाई इस मामले में महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है। हाईकोर्ट बचाव पक्ष की अंतिम दलीलें सुनने के बाद जमानत बरकरार रखने या उसे निरस्त करने को लेकर फैसला सुरक्षित रख सकता है।

संबंधित समाचार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

8 minutes ago
चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत
Top News

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

18 minutes ago
लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार
Top News

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

44 minutes ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

about 1 hour ago
कांग्रेस हुई हमलावर
Top News

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

about 1 hour ago
ढाई साल की वान्या ने किया कमाल
Top News

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

about 1 hour ago
पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Top News

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

about 2 hours ago
50 हुई मौत, 25 नहीं
Top News

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

about 2 hours ago
सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात
Top News

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

about 2 hours ago
दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात
Top News

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

about 2 hours ago
मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज
Top News

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

about 2 hours ago
ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Top News

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

about 2 hours ago
लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत
Top News

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

about 3 hours ago
जमीन विवाद
Top News

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

about 3 hours ago
जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला
Top News

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

about 3 hours ago
क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी
Top News

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

about 3 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा

about 3 hours ago
खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए
Top News

खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए:तमिलनाडु से बिहार तक 14 राज्यों की साइबर ठगी से कनेक्शन

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!