वीडियो देखिये, शेर-गीदड़ टिप्पणी पर बढ़ा विवाद: मुनिश्री आदित्यसागर ने उठाए सवाल; समाज के अध्यक्ष को शब्दों का विवेक होना चाहिए
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दिगंबर जैन सामाजिक संसद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद गोधा की शेर-गीदड़ वाली टिप्पणी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अब इस मामले में श्रुत संवेगी महाश्रमण मुनिश्री 108 आदित्यसागर जी महाराज ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अध्यक्ष को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर उन्होंने "गीदड़" किसे कहा था।
यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब गुना में आचार्य 108 सुधासागर जी महाराज की उपस्थिति में आनंद गोधा ने एक संबोधन के दौरान आचार्य को "शेर" बताते हुए कहा था कि "आप जैसा शेर आ जाएगा तो सारे गीदड़ भाग जाएंगे।"
मुनिश्री बोले- समाज के अध्यक्ष को शब्दों का विवेक होना चाहिए
मुनिश्री आदित्यसागर जी महाराज ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति को अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। विशेष रूप से समाज के अध्यक्ष के पास अधिक विवेक और जिम्मेदारी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा, "अध्यक्षजी बताएं कि उन्होंने गीदड़ किसे कहा? किसी साधु को, समाज के वरिष्ठ लोगों को या किसी और को? इस पर स्पष्ट जवाब दिया जाना चाहिए।" मुनिश्री ने यह भी कहा कि इंदौर के विकास और समाज निर्माण में पूर्वजों का बड़ा योगदान रहा है। ऐसे में यह कहना उचित नहीं कि किसी ने समाज या शहर के लिए कुछ नहीं किया।
"योग्य व्यक्ति गद्दी पर होना चाहिए"
मुनिश्री ने कहा कि समाज का संचालन कुछ लोगों के भरोसे नहीं चलता। यदि कोई स्वयं को सर्वेसर्वा मानता है तो समाज में लोकतांत्रिक तरीके से निर्णय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंचों पर दिए गए वक्तव्य व्यक्ति की सोच और परिपक्वता को दर्शाते हैं। यदि किसी के पास वक्तव्य देने की समझ नहीं है तो उसे नेतृत्वकारी पदों पर नहीं होना चाहिए, क्योंकि उसके बयान से पूरे समाज की छवि प्रभावित होती है।
क्या कहा था आनंद गोधा ने?
गुना में आयोजित कार्यक्रम में आनंद गोधा ने आचार्य सुधासागर जी महाराज को संबोधित करते हुए कहा था कि उनके आने से "गीदड़" भाग जाएंगे और समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने समाज में कुछ लोगों द्वारा "दुकान चलाने" जैसी टिप्पणी भी की थी, जिस पर भी आपत्ति जताई जा रही है।
समाज में क्यों हो रहा विरोध?
समाज के कई लोगों का कहना है कि जैन धर्म अहिंसा, संयम और मर्यादित भाषा के लिए जाना जाता है। ऐसे में धार्मिक और सामाजिक मंच से "शेर" और "गीदड़" जैसी उपमाओं का प्रयोग अनुचित है। विरोध करने वालों का कहना है कि यदि आचार्य को शेर कहा गया तो अप्रत्यक्ष रूप से अन्य लोगों को गीदड़ बताया गया, जिससे समाज के अनेक वर्गों की भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं "दुकान" जैसे शब्दों के प्रयोग को भी समाज की गरिमा के विपरीत बताया जा रहा है।
गोधा का पक्ष- समाज को गीदड़ नहीं कहा
विवाद बढ़ने के बाद आनंद गोधा ने सफाई देते हुए कहा है कि उनकी टिप्पणी का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि आचार्य सुधासागर जी स्वयं को शेर बताते हैं, इसलिए उन्होंने भी सम्मान के भाव से उन्हें शेर कहा था।
गोधा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने समाज या समाजजनों को गीदड़ नहीं कहा है। उनका कहना है कि समाज पूरी तरह एकजुट है और कुछ लोग राजनीतिक या व्यक्तिगत कारणों से विवाद खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!