केवट पार लगाएंगे उप्र-मप्र के बुंदेलखंड में भाजपा की नैया: मछुआरा समुदायों को साधने की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

राजेंद्र खंडेलवाल 98931-90781 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में राज्य मछुआ बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट को प्रत्याशी बनाकर कई समीकरण साधे हैं। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद अब वे निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
पार्टी ने मप्र में बुंदेलखंड-विंध्य की 30 से ज्यादा सीटों के अलावा उप्र के बुंदेलखंड की 80 सीटों पर केवट, निषाद, ढीमर और मछुआरा समुदायों को साधने की कोशिश की है।
उप्र में अगले वर्ष चुनाव है, ऐसे में केवट के कंधों पर भाजपा को इन समुदायों के वोट दिलाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डाल दी गई है।
उल्लेखनीय है मप्र में राज्यसभा की तीन में से एक सीट पर कल अचानक हुए घटनाक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कर भाजपा प्रत्याशी महेश केवट को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
बाकी दो सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। भाजपा के दोनों प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल आसानी से जीत जाएंगे। हालांकि भाजपाई रणनीतिकारों का कहना है कि यदि चुनाव होता तो भी केवट की जीत तय थी, क्योंकि भाजपा को जरूरी 8 कांग्रेसी विधायकों का समर्थन मिल जाता।
कल भाजपा प्रवक्ता हितेश वाजपेयी के ट्वीट ने भी राजनीतिक माहौल गर्मा दिया था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस विधायकों से वोट देने की अपील की थी और ये भरोसा दिया था कि यदि भाजपा को वोट दिया तो उनकी सदस्यता नहीं जाएगी। बहरहाल, अब भाजपा के तीनों प्रत्याशियों का राज्यसभा पहुंचना तय हो गया है तो इसके बाद के राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा शुरू हो गई है।
यूपी-एमपी भाजपा के लिए उपहार से कम नहीं
महेश केवट का चयन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से किया था। केंद्रीय नेतृत्व ने कह दिया था कि वो खुद जितवाने की जिम्मेदारी लें, ताकि कांग्रेस की महिला प्रत्याशी की राह रोकने का आरोप हम पर न लगे।
केवट का चुनाव दोनों राज्यों के बुंदेलखंड इलाके को साधने के लिए किया गया है। उनके जरिये अति पिछड़ा वर्ग में भाजपा पैठ मजबूत करने की कोशिश करेगी। इसके अलावा बुंदेलखंड के निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर और दमोह में पिछड़ा वर्ग को साधा जाएगा।
केवट इसी क्षेत्र के हैं, जो क्षेत्रीय संतुलन भी साधेंगे। पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ता को संदेश भी दिया है कि बूथ और स्थानीय निकाय से राज्यसभा तक पहुंचाने का काम पार्टी करती है। मप्र की करीब 40 सीटें इन वर्गों की हैं।
उधर, उप्र के बुंदेलखंड को भी साधा जाएगा। उप्र के कुल वोटर्स में निषाद समुदाय की हिस्सेदारी 4.5 फीसदी है। विधानसभा की 80 सीटों पर निषाद जाति के वोटरों की संख्या करीब एक लाख तक पहुंचती है।
वहीं 160 से अधिक विधानसभा सीटों पर यह समाज प्रभाव रखता है। उप्र के झांसी, जालौन, ललितपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट में निषाद समाज का मजबूत राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव है।
ग्वालियर-चंबल संभाग के नदी-तटीय इलाकों में निषाद, केवट, मल्लाह और बिंद उपजातियां बड़ी संख्या में हैं। केवट पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पूर्व में 6 वर्ष के लिए निष्कासित हो चुके हैं, लेकिन जल्दी ही उनका निष्कासन रद्द कर राज्य मछुआरा विकास निगम का अध्यक्ष बना दिया गया था।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!