कबड्डी टूर्नामेंट में टीम को बाहर करने पर मचा बवाल: खिलाड़ियों के बीच मारपीट, दो पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
चिमनबाग कबड्डी ग्राउंड पर आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान एक टीम को प्रतियोगिता से बाहर करने के फैसले को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद एमजी रोड थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार फरियादी यश टिकलिया निवासी बिजासन नगर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने दोस्तों अंकित और ऋषभ के साथ देर रात करीब 12.15 बजे चिमनबाग कबड्डी ग्राउंड पर मौजूद था। इसी दौरान महू टीम से जुड़े बताए जा रहे मयंक गौड़ और रोहन मेहरा, दोनों निवासी बक्षी बाग वहां पहुंचे।
गाली-गलौज का विरोध करने पर पीटा: फरियादी के मुताबिक दोनों युवकों ने संस्था वैष्णवी की टीम को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने की बात को लेकर बहस शुरू कर दी। आरोप है कि बातचीत के दौरान दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मयंक और रोहन ने यश के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आईं। घटना के दौरान मैदान पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों और लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
वीडियो फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही पुलिस
घटना के बाद पीड़ित पक्ष एमजी रोड थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। बताया जा रहा है कि विवाद की जड़ टूर्नामेंट के दौरान संस्था वैष्णवी टीम को बाहर किए जाने का फैसला था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में नाराजगी और बहस शुरू हुई थी। सूत्रों के अनुसार घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मैदान पर विवाद और हंगामे जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। पुलिस वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!