खबर
Top News

वीडियो देखिये, मीनाक्षी नटराजन नामांकन विवाद: चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस; दो घंटे में फैसले का आश्वासन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जून 2026, 1:51 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल/नई दिल्ली।
मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। बुधवार को कांग्रेस के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग (ECI) से मुलाकात कर रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले को चुनौती दी। वहीं भोपाल में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक उपवास शुरू कर विरोध जताया।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, दीपा दासमुंशी, विवेक तन्खा, मीनाक्षी नटराजन, मोहम्मद अली खान और उमर होडा शामिल रहे।

आयोग ने सुनी बात, जल्द फैसले के संकेत
चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पार्टी ने आयोग के समक्ष पूरे मामले को विस्तार से रखा है। उन्होंने दावा किया कि जिस आधार पर मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किया गया, वह कानूनी रूप से टिकाऊ नहीं है।

सिंघवी ने कहा, "जिस मामले को आधार बनाकर नामांकन रद्द किया गया, वह ऐसा आपराधिक प्रकरण नहीं था, जिसका खुलासा अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए था। आयोग के पास अपनी गलती सुधारने और न्याय सुनिश्चित करने का अधिकार है।"

उन्होंने कहा कि नामांकन रद्द होने से उम्मीदवार को समान अवसर नहीं मिलता, जो लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना के विपरीत है। कांग्रेस ने आयोग से तत्काल हस्तक्षेप कर निर्णय को निरस्त करने की मांग की है।

दो घंटे में निर्णय लेने का आश्वासन
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि चुनाव आयोग ने मामले पर दो घंटे के भीतर निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। कांग्रेस को उम्मीद है कि आयोग जल्द ही इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करेगा।

मीनाक्षी बोलीं- संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा
चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद मीनाक्षी नटराजन ने कहा, "चुनाव आयोग ने हमारी बात सुनी है। हम यह लड़ाई इसलिए लड़ रहे हैं क्योंकि हमें अभी भी संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा है।" उन्होंने कहा कि न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस अंतिम दम तक संघर्ष करेगी।

दिग्विजय सिंह ने बताया फैसला असंवैधानिक
भोपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि पार्टी का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिल रहा है और उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ेगी।

भोपाल में उपवास, निर्वाचन कार्यालय पर प्रदर्शन
इधर राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने सामूहिक उपवास शुरू कर दिया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के गेट पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की गणवेश टांगकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया।

भाजपा की आपत्ति पर खारिज हुआ था नामांकन
गौरतलब है कि मंगलवार को रिटर्निंग ऑफिसर ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज कर दिया था। भाजपा का आरोप था कि उन्होंने हैदराबाद की एक अदालत में लंबित मामले की जानकारी अपने शपथ पत्र में छिपाई है।

कांग्रेस ने इस कार्रवाई को "लोकतंत्र की हत्या" और "राज्यसभा सीट की चोरी" करार देते हुए कानूनी और राजनीतिक लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया है। अब सभी की निगाहें चुनाव आयोग के फैसले पर टिकी हैं।

संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर
Top News

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

8 minutes ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

24 minutes ago
अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा
Top News

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

about 1 hour ago
चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत
Top News

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

about 1 hour ago
लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार
Top News

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

about 2 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

about 2 hours ago
कांग्रेस हुई हमलावर
Top News

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

about 2 hours ago
ढाई साल की वान्या ने किया कमाल
Top News

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

about 2 hours ago
पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Top News

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

about 3 hours ago
50 हुई मौत, 25 नहीं
Top News

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

about 3 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

about 3 hours ago
सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात
Top News

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

about 3 hours ago
दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात
Top News

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

about 3 hours ago
मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज
Top News

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

about 3 hours ago
ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Top News

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

about 3 hours ago
लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत
Top News

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

about 4 hours ago
जमीन विवाद
Top News

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

about 4 hours ago
जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला
Top News

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!