खबर
Top News

करोड़ों की संपत्ति का मालिक बच्चों के विभाग का अफसर: भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जून 2026, 1:08 pm
शेयर करें:
करोड़ों की संपत्ति का मालिक बच्चों के विभाग का अफसर

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
सरकारी वेतन से करोड़ों की संपत्ति खड़ी करने के आरोप में महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर लक्ष्मीनारायण कंडवाल लोकायुक्त के रडार पर आ गए हैं। प्रारंभिक जांच में उनकी वैध आय करीब 2.5 करोड़ रुपए आंकी गई, जबकि अब तक लगभग 9.5 करोड़ रुपए की संपत्ति सामने आई है। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आज सुबह इंदौर में एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी। तीन अलग-अलग टीमें मकान, जिम और डिपार्टमेंटल स्टोर सहित विभिन्न परिसरों की तलाशी लेकर संपत्ति के दस्तावेज और निवेशों की पड़ताल कर रही है।

लोकायुक्त पुलिस को कंडवाल के खिलाफ लंबे समय से भ्रष्टाचार के जरिए अकूत संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय को मिली सूचना के आधार पर मामले की गोपनीय जांच कराई गई। जांच का जिम्मा कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास को सौंपा गया था। सत्यापन के दौरान सामने आए दस्तावेजों और संपत्तियों के विवरण ने शिकायतों को प्रथम दृष्टया सही साबित कर दिया। जांच में आय और संपत्ति के बीच भारी अंतर पाए जाने के बाद लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम-2018 की धारा 13(1)(बी) एवं 13(2) के तहत अपराध दर्ज किया। इसके बाद विशेष न्यायालय इंदौर से तलाशी वारंट प्राप्त कर बुधवार को छापामार कार्रवाई शुरू की गई।

आलीशान कॉम्प्लेक्स और भी कई संपत्तियां
जांच में अब तक सामने आई संपत्तियों में लक्ष्मीनारायण कंडवाल द्वारा पत्नी, पुत्रों, पुत्र वधू और रिश्तेदारों के नाम से ग्राम सोनवाय (इंदौर) में 0.097 हेक्टयर कृषि भूमि मूल्य 664170 रुपए, ग्राम तारपुरा तहसील व जिला धार स्थित प.ह.नं. 61 के सर्वे क्रमांक 33 रकबा 2.560 हेक्टयर कृषि भूमि मूल्य 9,36,655 रुपए, भूखंड क्रमांक 149-सी, आनंद विहार, स्कीम नम्बर 103 इंदौर को खरीदने और उस पर जी+3 करीब 13560 वर्गफीट भवन निर्माण पर 2,66,57,450 रुपए, इंदौर विकास प्राधिकरण की योजना क्रमांक 140 स्थित भूखंड क्रमांक 220 ए.एम. (54 वर्गमीटर) को 21,90,806 रुपए, इंदौर विकास प्राधिकरण की योजना कमांक 140 सेक्टर-ए टाइप एम के भूखंड क्रमांक 378 ए.एम क्रय करने पर 15,34,572 रुपए, ग्राम बनेड़िया (धार) में 0.879 हेक्टयर कृषिभूमि क्रय करने पर 12,26,118 रुपए, ग्राम बनेड़िया (धार) में 1.176 हेक्टयर कृषि भूमि क्रय करने पर 22,71,327 रुपए, ग्राम बनेड़िया (धार) 2.100 हेक्टयर कृषि भूमि क्रय करने पर 40,55,940 रुपए, ग्राम तारपुरा तहसील सागौर (धार) में 2.195 कृषिभूमि क्रय करने पर 1,53,15,350 रुपए, ग्राम तारपुरा तहसील पीथमपुर (धार) में 0.345 हेक्टयर एवं 0.606 हेक्टयर कृषि भूमि क्रय करने पर 67,27,239 रुपए, ग्राम बेकल्या तहसील पीथमपुर (धार) में 1.740 हेक्टयर कृषि भूमि क्रय करने पर 11,94,185 रुपए, ग्राम बेकल्या तहसील पीथमपुर (धार) में 2.435 हेक्टयर कृषि भूमि क्रय करने पर 2,28,97,007 रुपए, ग्राम बेकल्या तहसील पीथमपुर (धार) में 1.740 हेक्टयर कृषिभूमि क्रय करने पर 11,94,185 रुपए, ग्राम तारपुरा तहसील पीथमपुर (धार) में 1.212 हेक्टयर कृषि भूमि क्रय करने पर 25,00,000 रुपए खर्च करने के दस्तावेज मिले हैं।

तीन टीमों ने एक साथ की कार्रवाई
लोकायुक्त की तीन अलग-अलग टीमों ने कंडवाल के मकान, जिम और डिपार्टमेंटल स्टोर सहित अन्य ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इस दौरान संपत्तियों, निवेश, बैंक खातों, दस्तावेजों और अन्य वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि तलाशी पूरी होने के बाद संपत्ति का वास्तविक आंकड़ा और बढ़ सकता है।

30 साल नौकरी, आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति
एसपी राजेश सहाय के मुताबिक लक्ष्मीनारायण कंडवाल साल 1996 से शासकीय सेवा में हैं और करीब 30 वर्षों से महिला एवं बाल विकास विभाग में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार उनकी सेवा अवधि के दौरान प्राप्त कुल वैध आय लगभग 2.5 करोड़ रुपए आंकी गई है, जबकि अब तक सत्यापित संपत्तियों का मूल्य करीब 9.5 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है यानी आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति सामने आई है। तलाशी में मिले दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच जारी रहेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका भी जांच के दायरे में लाई जाएगी।

संबंधित समाचार

मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का विरोध:रहवासियों को सता रहा ये डर; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

9 minutes ago
अब भी परमिशन का इंतजार
Top News

अब भी परमिशन का इंतजार:कौन बोले- कार्यक्रम ग्राउंड पर होकर रहेगा; इतने हजार से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

16 minutes ago
दूषित पानी कांड
Top News

दूषित पानी कांड:36 मौतों के मामले में सिस्टम की लापरवाही का खुलासा; जांच आयोग ने बताई कई गंभीर खामियां

16 minutes ago
नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण
Top News

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

about 17 hours ago
सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़
Top News

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

about 17 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

about 17 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

about 18 hours ago
छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम
Top News

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

about 18 hours ago
डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार
Top News

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

about 18 hours ago
13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर
Top News

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

about 18 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

about 18 hours ago
खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी
Top News

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

about 18 hours ago
काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर
Top News

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

about 18 hours ago
एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम
Top News

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

about 18 hours ago
झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत
Top News

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

about 18 hours ago
इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी
Top News

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

about 18 hours ago
MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान
Top News

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

about 18 hours ago
खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी
Top News

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

about 18 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

about 19 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!