खबर
Top News

प्यार में हारा! या फिर सट्‌टे के कारण आत्महत्या, हो रही जांच: अमन मालाकार की मौत में नया मोड़ परिजन ने लगाए गंभीर आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जून 2026, 1:49 pm
शेयर करें:
प्यार में हारा! या फिर सट्‌टे के कारण आत्महत्या, हो रही जांच

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
नलिया बाखल निवासी युवक अमन मालाकार की आत्महत्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। प्रारंभिक चर्चा में जहां अमन द्वारा आईपीएल सट्‌टे में लाखों रुपए गंवाने और कर्ज के दबाव में आत्महत्या करने की बात सामने आई थी, वहीं अब मृतक के परिजन ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए प्रेम प्रसंग और कथित मानसिक प्रताड़ना को मौत की वजह बताया है।

मामले में सामने आई शुरुआती जानकारी के अनुसार अमन के आईपीएल सट्‌टे में बड़ी रकम हारने और आर्थिक दबाव में होने की बात कही जा रही थी। इसी आधार पर उसकी आत्महत्या को सट्‌टे और कर्ज से जोड़कर देखा जा रहा था। हालांकि, अब परिजन ने अलग दावा करते हुए कहा है कि अमन का एक युवती से प्रेम संबंध था और इसे लेकर युवती के परिजन द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच हो
परिजन का आरोप है कि युवती के परिवार के कुछ लोगों ने अमन को धमकियां दीं और उसे मानसिक रूप से परेशान किया। उनका कहना है कि इसी दबाव और तनाव के कारण अमन ने आत्मघाती कदम उठाया। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर मोबाइल कॉल डिटेल, चैट रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच करने की मांग की है। वहीं, मामले में अभी तक पुलिस की ओर से किसी एक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। अमन की मौत को लेकर अब दो अलग-अलग दावे सामने आने से मामला और संवेदनशील हो गया है। एक ओर आईपीएल सट्‌टे और आर्थिक नुकसान की चर्चा है तो दूसरी ओर परिजन प्रेम प्रसंग और कथित प्रताड़ना को वजह बता रहे हैं। ऐसे में जांच पूरी होने और पुलिस द्वारा तथ्यों के आधार पर निष्कर्ष सामने लाए जाने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है और परिजन की ओर से लगाए गए आरोपों को भी जांच के दायरे में लिया जा रहा है।

संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर
Top News

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

9 minutes ago
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

25 minutes ago
अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा
Top News

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

about 1 hour ago
चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत
Top News

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

about 1 hour ago
लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार
Top News

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

about 2 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

about 2 hours ago
कांग्रेस हुई हमलावर
Top News

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

about 2 hours ago
ढाई साल की वान्या ने किया कमाल
Top News

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

about 2 hours ago
पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Top News

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

about 3 hours ago
50 हुई मौत, 25 नहीं
Top News

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

about 3 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

about 3 hours ago
सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात
Top News

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

about 3 hours ago
दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात
Top News

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

about 3 hours ago
मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज
Top News

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

about 3 hours ago
ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Top News

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

about 3 hours ago
लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत
Top News

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

about 4 hours ago
जमीन विवाद
Top News

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

about 4 hours ago
जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला
Top News

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!