अफसर करते थे अश्लील इशारे: एक्सिस बैंक की पूर्व मैनेजर ने जन सुनवाई में लगाया आरोप; यौन उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक्सिस बैंक की एक पूर्व महिला मैनेजर ने वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता (नाम परिवर्तित रीता) ने मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन देकर कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत की है।
“केबिन में बुलाकर अश्लील इशारे, डबल मीनिंग बातें”
रीता के अनुसार, वह फरवरी 2023 से मई 2025 तक चोइथराम मंडी शाखा में ऑपरेशन हेड के पद पर कार्यरत थीं। इस दौरान उनका प्रदर्शन अच्छा रहा और उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिले। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि वरिष्ठ अधिकारी उन्हें केबिन में बुलाकर अश्लील इशारे करते थे और दोहरे अर्थ वाली बातें करते थे। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यस्थल का माहौल लगातार असहज और अपमानजनक बना दिया गया था।
“पीरियड्स में भी खड़ा रखा, छुट्टियां नहीं दी गईं”
पीड़िता ने बताया कि मासिक धर्म के दौरान भी उन्हें घंटों खड़े रहकर मीटिंग में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया, जबकि बैठने की सुविधा उपलब्ध थी। साथ ही, बैंक की अनिवार्य छुट्टियां भी नहीं दी जाती थीं।
इस्तीफे के बाद भी दबाव और बकाया भुगतान रोका
लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने नौकरी छोड़ दी और तीन महीने का नोटिस पीरियड पूरा किया। लेकिन उनके अनुसार, इस्तीफे के बाद भी समस्याएं खत्म नहीं हुईं। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 2 लाख रुपए का वार्षिक बोनस रोक दिया गया। बकाया भुगतान मांगने पर क्षेत्रीय और जोनल स्तर के अधिकारियों ने कथित तौर पर भुगतान अटका दिया।
“बैंक तुझे बर्बाद कर देगा”-धमकी का आरोप
पीड़िता का कहना है कि जब उन्होंने श्रम विभाग और अन्य मंचों पर शिकायत की, तो उन्हें धमकाया गया। उनके मुताबिक, बैंक से जुड़े लोगों ने खुलेआम कहा-“तुझे तो बैंक बर्बाद कर देगा।”उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत वापस लेने के लिए उन्हें भोपाल और जबलपुर के चक्कर लगवाए गए।
‘शी-बॉक्स’ से प्रेरित होकर उठाई आवाज
पीड़िता ने बताया कि नौकरी के दौरान डर के कारण वह चुप रहीं, लेकिन अब केंद्र सरकार के SHe-Box पोर्टल और महिला सुरक्षा नीतियों से प्रेरित होकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में एचआर विभाग के कुछ अधिकारियों के नाम का भी उल्लेख किया गया है।
बैंक का पक्ष
वहीं, बैंक के डिप्टी एचआर अधिकारी शिवम गुप्ता ने कहा कि उनके पास इस प्रकार के उत्पीड़न की कोई औपचारिक शिकायत नहीं आई है। उन्होंने बताया कि बोनस से संबंधित शिकायत जरूर आई थी, लेकिन बैंक की नीति के अनुसार पीड़िता इसके लिए पात्र नहीं थीं।
संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान तोड़ा दम; मां अस्पताल में भर्ती

जलती चिता के साथ छेड़छाड़:मांस निकालकर खाने पर हुई FIR; अखाड़ा परिषद ने की थी कार्रवाई की मांग, किन्नर अघोरी हिरासत में

तीन तलाक का मामला:दूसरी महिला के साथ रह रहे पति ने पत्नी को दिया; शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान:इन खिलाड़ियों को मिला मौका

अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस का छापा:3 हजार लीटर महुआ लहान की नष्ट; 3 जगह मिली भट्टियां

एयरपोर्ट की लोहे की छत पर उठे सवाल:यात्री ने AI से सुझाए नए डिजाइन; एयरपोर्ट प्रबंधन बोला- सुझाव संबंधित टीम तक पहुंचाएंगे

दूध उत्पादक किसानों ने खोला मोर्चा:इतने रुपए लीटर की कर रहे मांग; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जहां 27 बच्चों की मौत:वहीं फिर बिगड़े हालात; 134 अस्पताल में भर्ती, एक बेड पर 3-4 का इलाज, उल्टी-दस्त, मलेरिया और बुखार के मरीज बढ़े

अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई:शोरूम के दो अतिरिक्त फ्लोर तोड़े; नोटिस के बाद भी नहीं हटाया निर्माण

अंधविश्वास बना कछुआ तस्करों की कमाई का जरिया:चंबल से मुंबई तक फैला नेटवर्क; 10 हजार रुपए तक बेचते थे बदमाश

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट:जयपुर भेजी रकम में 4.30 लाख रुपए कम मिलने से खुलासा; 3 बैंक अधिकारी सस्पेंड

कॉलेज घेराव के दौरान NSUI-ABVP कार्यकर्ता भिड़े:झड़प में 4 महिला पुलिसकर्मी घायल; कैंपस में बढ़ाई गई सुरक्षा

रक्षाबंधन पर सुरक्षा में जुटी शक्ति मोबाइल टीमों का सम्मान:कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों को दिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार

सीएम मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए इतने करोड़:यूनिफॉर्म-किताबों के बाद अब लैपटॉप; जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS:रिटायरमेंट के अगले ही दिन मिली बड़ी जिम्मेदारी; दिल्ली में होगी तैनाती

शिक्षा विभाग का लेखापाल निलंबित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस:सीएम हेल्प लाइन और जनसुनवाई के लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान करने के सख्त निर्देश

सफर के बीच कन्फर्म टिकट कैंसिल:चार में से दो टिकट अचानक रद्द होने का दावा; आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन यात्रियों के बैठने का भी आरोप

राहुल गांधी पर एफआईआर और खड़गे के अपमान पर भड़की कांग्रेस:प्रदर्शन के दौरान रीना बौरासी सेतिया ने जलाई मनु स्मृति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:आंदोलन से जुड़ी सभी FIR की रद्द; अब CJP नहीं करेगी मार्च

बार-बार दिए नोटिस दरकिनार करने पर चला नगर निगम का बुलडोजर:नेताजी सुभाष मार्ग पर तानी गई दो मंजिला अवैध इमारत पर कार्रवाई; पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!