स्टेडियम से लाइव बैटिंग का नया खेल: गंदा है पर धंधा है
KHULASA FIRST
संवाददाता

इंदौर में सक्रिय नेटवर्क पर पुलिस की नजर, रतलाम कनेक्शन की भी चर्चा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्रिकेट सट्टेबाजी की दुनिया अब मोबाइल और बंद कमरों से निकलकर सीधे स्टेडियम की सीटों तक पहुंच चुकी है। शहर में इन दिनों पिच-साइड लाइव बैटिंग का एक नया और बेहद खतरनाक ट्रेंड चर्चा में है, जिसमें सटोरिए मैच के दौरान स्टेडियम में बैठकर टीवी प्रसारण से पहले मिलने वाले 10 से 15 सेकंड के टाइम गैप का फायदा उठाकर बड़े दांव लगा रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह खेल केवल सट्टे तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए बुकियों को लाखों की चपत लगाने, रेट से छेड़छाड़ करने और बाद में विवाद व दबाव बनाने तक की बातें सामने आ रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस पूरे नेटवर्क के पीछे रतलाम से जुड़े नितेश तालेरा उर्फ पिंकू मिर्ची का नाम चर्चा में है। बताया जा रहा है कि वह देशभर के बड़े बुकियों से सट्टे की आईडी हासिल कर उन्हें अपने नेटवर्क में सक्रिय लोगों तक पहुंचाता है। इसके बाद उसके लोग स्टेडियम के अंदर मौजूद रहकर मैच की हर गेंद, चौके, छक्के और विकेट पर टीवी प्रसारण से पहले दांव लगाते हैं। चूंकि टीवी पर मैच कुछ सेकंड की देरी से दिखता है, इसलिए यह गैप ही इस ‘लाइव बैटिंग’ का सबसे बड़ा हथियार बन गया है।
ऐसे होता है पूरा खेल
जानकार बताते हैं कि स्टेडियम में बैठा व्यक्ति जैसे ही देखता है कि अगली गेंद पर चौका, छक्का या विकेट हुआ, वह उसी क्षण मोबाइल के जरिए दांव लगा देता है। जबकि टीवी पर वही दृश्य कुछ सेकंड बाद दिखाई देता है। इस दौरान बड़े बुकियों की आईडी पर रेट अपडेट होने से पहले लाखों रुपए का सौदा डाल दिया जाता है।
अगर सौदा पास हो गया तो सामने वाले बुकी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सूत्र यह भी बताते हैं कि कई बार जब बुकी को नुकसान होने का अहसास होता है, तो वह ऐसे सौदों को रद्द या होल्ड करने की कोशिश करता है। यहीं से शुरू होता है असली विवाद। आरोप हैं कि ऐसे मामलों में कुछ लोग धमकी, दबाव और वसूली का सहारा लेकर बुकियों पर सौदा मान्य करने का दबाव बनाते हैं। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
इंदौर बना नया बेस?
सूत्रों के मुताबिक, रतलाम से जुड़े नितेश तालरेजा उर्फ पिंकू मिर्ची इस नेटवर्क ने अब इंदौर को भी अपना ऑपरेटिंग बेस बना लिया है। यह भी चर्चा है कि संबंधित व्यक्ति पहले भी क्रिकेट सट्टे के मामलों में पुलिस की कार्रवाई झेल चुका है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 में राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में क्रिकेट सट्टे के मामले में उसका नाम सामने आया था।
इसके अलावा इंदौर और रतलाम के अन्य थानों में भी उसके पुराने रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ‘लाइव बैटिंग’ का यह मॉडल पारंपरिक सट्टेबाजी से कहीं ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि इसमें मैच के लाइव एक्शन, तकनीक, स्टेडियम एक्सेस और संगठित नेटवर्क-सबका इस्तेमाल होता है। यही वजह है कि यह मामला सिर्फ गैरकानूनी सट्टे तक सीमित नहीं रह जाता, बल्कि आगे चलकर स्पॉट फिक्सिंग, मैच इंटेलीजेंस लीक और आपराधिक दबाव जैसे गंभीर जोखिम भी पैदा कर सकता है।
पुलिस की नजर, जांच की चर्चा
सूत्रों का दावा है कि इंदौर पुलिस तक इस लाइव बैटिंग मॉड्यूल की शुरुआती जानकारियां पहुंच चुकी हैं और तकनीकी स्तर पर कुछ इनपुट भी जुटाए जा रहे हैं। अगर जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े मोबाइल, चैट, कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन और डिजिटल पेमेंट ट्रेल तक पहुंचती हैं, तो शहर में सक्रिय लाइव सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस पूरे मामले में कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इतना तय है कि अगर यह नेटवर्क वैसा ही है जैसा सूत्र बता रहे हैं, तो आने वाले दिनों में इंदौर-रतलाम सट्टा कनेक्शन पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!