खबर
Top News

जानलेवा यूनिपोल की अनदेखी कर रहा है नगर निगम प्रशासन: निगम अफसरों की मिलीभगत से दीपक एडवरटाइजिंग ने फुटपाथ और डिवाइडर पर किया कब्जा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अप्रैल 2026, 1:45 pm
शेयर करें:
जानलेवा यूनिपोल की अनदेखी कर रहा है नगर निगम प्रशासन

आदित्य शुक्ला 98260-63956 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम अफसरों की मिलीभगत से होर्डिंग्स माफिया ने शहरभर में मनमाने तरीके से सड़क किनारे, चौराहों और डिवाइडर में यूनिपोल बना लिए हैं। इन विशालकाय बोर्ड में विज्ञापन लगाकर हर माह लाखों रुपए कमाई कर रहे हैं।

नियम के विपरीत लगाए यूनिपोल की शिकायत होने के बाद भी निगम अफसर पूरे मामले में मूकदर्शक बने हुए हैं। इससे यूनिपोल कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं।

नगर निगम में अफसरों की अफसरशाही हावी है। इसके चलते समूचे शहर में अवैध निर्माण, अवैध कालोनियों के साथ ही नियम विरुद्ध यूनिपोल लगाकर विज्ञापन करने का कारोबार फल-फूल रहा है।

हालांकि, कई बार ऐसे मामलों की शिकायत होती है, लेकिन अफसरों की मिलीभगत के कारण अधिकतर मामलों में दिखावे की कार्रवाई कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। ऐसा ही होर्डिंग्स और यूनिपोल के मामले में हो रहा है।

निगम अफसरों की मेहरबानी से शहर में दीपक एडवरटाइजिंग द्वारा बेतरतीब तरीके से मनचाहे स्थानोे सड़क किनारे, चौराहों व डिवाइडर में यूनिपोल बनाए गए हैं। इन यूनिपोल में विज्ञापन लगाकर विज्ञापन कंपनी हर माह लाखों रुपए कमाई कर रही है, जबकि निगम को मिलने वाला किराया भी पूरा जमा नहीं कराया जा रहा है। इसके बाद भी निगम अफसर दीपक एडवरटाइजिंग पर मेहरबान हैं।

सूत्र बताते हैं कि निगम की यह सबसे बड़ी विज्ञापन एजेंसी होने से अफसरों को हर माह भारी-भरकम कमीशन भी इसके कर्ताधर्ताओं से मिलता है। विज्ञापन एजेंसी के कर्ताधर्ताओं की मनमानी की शिकायत अब तक कई बार निगमायुक्त से की गई। लेकिन कारगर कार्रवाई नहीं होने से विज्ञापन कंपनी लगातार मनमानी कर अपनी कमाई करने में जुटी हुई है।

नियमों को बताया ठेंगा
नगर निगम ने यूनिपोल निर्माण कर विज्ञापन लगाने के टेंडर में यह शर्त रखी थी कि यूनिपोल पर बनाया जाने वाले बोर्ड की साइज फिक्स रहेगी। इन विज्ञापन बोर्ड पर तीन कैमरे लगाए जाएंगे, लेकिन विज्ञापन का ठेका लेने वाली दीपक एडवरटाइजिंग ने शहर में बनाए यूनिपोल पर अपनी मनमानी के अनुसार बोर्ड बनवाए।

इसके साथ ही अधिकतर यूनिपोल बोर्ड पर तीन कैमरों की जगह मात्र एक कैमरा ही लगाया गया है। सबसे खास यह है कि निगम ने किसी भी विज्ञापन एजेंसी को डिवाइडर में यूनिपोल बनाने की अनुमति नही दी।

इसके बाद भी एजेंसी के कर्ताधर्ताओं ने डिवाइडर में यूनिपोल बना दिए। इनकी शिकायत होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। इससे कभी कोई हादसा हुआ तो आमजन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

पूर्व में दी क्लीनचिट
पूर्व में होर्डिंग्स और यूनिपोल की जांच अपर आयुक्त द्वारा किए जाने के बाद यूनिपोल को क्लीनचिट दे दी गई। जबकि करीब पांच दर्जन होर्डिंग्स अवैध व खतरनाक बताए। इसके बाद निगम ने सड़क किनारे बिना निगम की अनुमति के लगाए गए होर्डिंग्स और बोर्ड हटाने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन वह बीच में ही ठप हो गई।

हालांकि, निगम की दिखावे की कार्रवाई के दौरान कुछ होर्डिंग्स हट गए तो कुछ छोड़ दिए गए। लेकिन पूरे शहर में लगे यूनिपोल की जांच को निगम अफसरोें ने मिलीभगत कर दबा दिया। जबकि सड़क किनारे फुटपा, चौराहों और डिवाइडर में बने यूनिपोल कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। इससे निगम अफसरों से मिलीभगत कर विज्ञापन का काम करने वालों के हौसले बढ़ गए हैं।

कमीशन का खेल
सूत्रों की मानें तो निगम अफसर, नेता और विज्ञापन का ठेका लेने वाली एजेंसी के कर्ताधर्ताओं के बीच मिलीभगत होने से कमीशन का बड़ा खेल होता है। इसके चलते ही विज्ञापन एजेंसी अपनी कमाई के लिए मनमानी करती है। जिसे बाद में निगम अफसर व नेता क्लीनचिट दे देते हैं।

ज्ञात रहे कि बीआरटीएस पर गुजरात की विज्ञापन एजेंसी एनएस को यूनिपोल निर्माण करने और विज्ञापन लगाने का ठेका दिया गया था। पांच साल के लिए मिले ठेके के दौरान कंपनी के कर्ताधर्ताओं ने पूरे बीआरटीएस में अपनी मंशा के अनुरूप यूनिपोल बनाए, जो नियम विरुद्ध थे।

इसकी शिकायतें हुईं थी। मामले की जांच हुई बाद में पूरा मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब जब बीआरटीएस टूट रहा है तो निगम अफसरों ने सभी यूनिपोल को क्लीनचिट दे दी। इस तरह निगम अफसरों के इस फैसले से होर्डिंग्स माफिया के हौसले बढ़ गए।

यही वजह है कि शहर की सड़कें, चौराहों और डिवाइडर में दीपक एडवरटाइजिंग विज्ञापन एजेंसी द्वारा बनाए गए यूनिपोल की जांच भी ठंडे बस्ते में डाल दी गई। इस तरह निगम में कमीशन के बलबूते सबकुछ नियमों के दायरे में शामिल करने का खेल रचा जा रहा है।

संबंधित समाचार

एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

less than a minute ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

6 minutes ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

9 minutes ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

15 minutes ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

20 minutes ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

23 minutes ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

23 minutes ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

26 minutes ago
500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड
Top News

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

31 minutes ago
हनी ट्रैप 2.0
Top News

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

36 minutes ago
ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया
Top News

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

38 minutes ago
म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Top News

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

42 minutes ago
देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड
Top News

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

about 1 hour ago
कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश
Top News

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

about 1 hour ago
16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म
Top News

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

about 1 hour ago
2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी
Top News

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

about 1 hour ago
श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया
Top News

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

about 1 hour ago
राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई
Top News

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

about 1 hour ago
UN ने बदला दुनिया का नक्शा
Top News

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!