मेट्रो चली ही नहीं और विज्ञापन बोर्ड लग गए: एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने पकड़ा बड़ा घोटाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

रेडिसन चौराहा से विजय नगर के बीच मेट्रो पिलरों पर इस तरह से लगा दिए थे विज्ञापन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में माफिया किस तरह हावी रहते हैं, इसका एक उदाहरण कल देखने को मिला, जबकि एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर विजय नगर चौराहा पहुंचे। उन्होंने रेडिसन चौराहा से विजय नगर के बीच मेट्रो पिलरों पर लगे विज्ञापन देखे तो अधिकारियों से पूछताछ की। पता चला कि इसकी कोई अनुमति नहीं मिली है। अभी ये पिलर नगर निगम के हैंडओवर हुए ही नहीं हैं। इस पर वे जमकर भड़के।
राठौर ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को जानकारी दी, जिन्होंने भी कहा कि ये गलत है। पिलरों पर विज्ञापन एजेंसियां किसी भी तरह का प्रचार बोर्ड नहीं लगा सकती। उन्होंने निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल को भी जानकारी दी। आज वे इस बारे में पत्र भी लिखेंगे। मार्केट विभाग के अंतर्गत ये विज्ञापन बोर्ड आते हैं, उसके प्रभारी एमआईसी सदस्य राकेश जैन हैं।
उन्हें पता ही नहीं था कि मेट्रो चली ही नहीं और पिलरों पर विज्ञापन बोर्ड आकर लग गए। एजेंसियों ने रातोरात विज्ञापन लगा दिए और अधिकारियों को पता भी नहीं चला। मेट्रो के पिलर जो अभी नगर निगम को हैंडओवर हुए ही नहीं हैं, मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की संपत्ति हैं, उस पर ही विज्ञापन एजेंसियों की नजरें टेढ़ी हो गईं।
किसी से नहीं ली अनुमति
एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर को जब इसका पता चला तो वे कल दोपहर यहां पहुंचे और पाया कि विजय नगर से रेडिसन होटल चौराहा तक करीब 20 से ज्यादा विज्ञापन पिलरों पर चिपका दिए गए हैं, जिनके लिए कोई अनुमति किसी से भी नहीं ली गई है।
उन्होंने बताया कि मेट्रो लाइन एयरपोर्ट से खजराना तक गई है, लेकिन यहां विजयनगर, सयाजी से रेडिसन होटल तक जो शहर का सबसे महंगा कमर्शियल स्थान है, यहां पर मेट्रो लाइन के नीचे ही अवैध तौर पर विज्ञापन के लिए होर्डिंग लगा दिए गए हैं।
मेट्रो लाइन के नीचे मीडियन (डिवाइडर) को मेंटेन करने के लिए मेट्रो कंपनी से निगम को 10 करोड़ मिले हैं। इसी के तहत काम हो रहा है, लेकिन अभी यह पूरा बना भी नहीं है और यहां पर होर्डिंग्स, पोल लगाने शुरू कर दिए हैं, जो सरासर विज्ञापन घोटाला ही है।
पटवारी बोले-हिस्से की लड़ाई... मामले में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी कूदे। उन्होंने कहा कि इस विज्ञापन घोटाले से साफ हो गया है कि निगम में भ्रष्टाचार हो रहा है। यह और कुछ नहीं है, हिस्सा बांटने की लड़ाई है। निगम में तो आए दिन कोई न कोई घोटाला होता रहता है।
अधिकारी और जो एडवरटाइजिंग कंपनी पर एफआईआर होना चाहिए
राठौर ने कहा कि रातोरात अधिकारियों से सांठगांठ कर यह होर्डिंग लगा दिए। जब मैंने पूछा कि यह कैसे हुआ तो मार्केट विभाग निगम के राकेश चौहान ने कहा कि यह पुरानी मंजूरी है, जबकि यह तो डिवाइडर पहली बार बन रहा है तो फिर मंजूरी कैसे हो सकती है?
इसके बाद निगमायुक्त से शिकायत की है। यह भ्रष्टाचार का खुला अड्डा खोल रखा है। राठौर ने मांग की है कि इसकी जांच होना चाहिए, जो अधिकारी है और जो एडवरटाइजिंग कंपनी है उन पर एफआईआर होना चाहिए। इस कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर देना चाहिए।
संबंधित समाचार

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!