हॉस्पिटल में दवाइयों का खेल: महापौर की मौसी के इलाज में लापरवाही; जेनेरिक देकर एथिकल का बिल वसूला, 8 दिन बाद भी नहीं सुधरी मरीज की हालत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर दवाइयों के खेल का एक गंभीर मामला सामने आया है। प्रमिला हॉस्पिटल पर आरोप है कि मरीज को सस्ती जेनेरिक दवाइयां देकर महंगी एथिकल दवाइयों के नाम पर बिल वसूला जा रहा है। मामला तब और गंभीर हो गया जब यह आरोप शहर के प्रथम नागरिक महापौर के परिवार से जुड़ा निकला।
8 दिन इलाज के बाद भी नहीं मिला आराम
जानकारी के अनुसार, लगभग 80 वर्षीय नंदकुवार शर्मा को 8 दिन पहले प्रमिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। दांत के इलाज के बाद उनकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन इतने दिनों के इलाज के बावजूद कोई खास सुधार नहीं हुआ।
जांच में खुला दवाइयों का खेल
परिजनों ने जब इलाज और दवाइयों की जांच की, तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। आरोप है कि मरीज को जेनेरिक दवाइयां दी जा रही थीं, जबकि बिल एथिकल (ब्रांडेड) दवाइयों के नाम पर बनाया जा रहा था, जिससे मोटी रकम वसूली जा रही थी।
डॉक्टर और प्रबंधन की चुप्पी
मामले में अस्पताल प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। आरोप है कि डॉक्टर भरत जैन सहित कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति इस मामले में जवाब देने सामने नहीं आया, जिससे परिजनों में नाराजगी और बढ़ गई है।
पार्षद ने उठाए गंभीर सवाल
पार्षद भरत रघुवंशी ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि मेडिकल स्टोर्स पर दवाइयों में बड़ा खेल चल रहा है। मरीजों को निम्न स्तर की जेनेरिक दवाइयां देकर एथिकल दवाइयों के नाम पर ऊंचे दाम वसूले जा रहे हैं। उन्होंने इस मामले की शिकायत कलेक्टर और सीएमएचओ से करने की बात कही है।
पहले मरीज की सुरक्षा, फिर होगी शिकायत
परिवार ने फिलहाल मरीज को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि सबसे पहले मरीज की जान बचाना प्राथमिकता है, इसके बाद प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
बड़ा सवाल: आम मरीजों का क्या होता होगा?
यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि पीड़ित महिला शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मौसी हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब प्रभावशाली परिवार के साथ ऐसा हो सकता है, तो आम नागरिकों के साथ अस्पतालों में क्या हो रहा होगा।
प्रशासन पर भी उठे सवाल
सीएमएचओ की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि अस्पताल में चल रही अनियमितताओं के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
प्रमिला हॉस्पिटल का यह मामला निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है और क्या मरीजों को न्याय मिल पाता है या नहीं।
खुलासा फर्स्ट ने पहले भी किया था खुलासा
खुलासा फर्स्ट पहले भी कर चुका है हॉस्पिटल से जुड़े मामलों का खुलासा।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!