फर्जीवाड़े में नेता प्रतिपक्ष की कार भी शामिल बताई जा रही: गाड़ी अपनी; किराया सरकारी खजाने से वसूला जा रहा
KHULASA FIRST
संवाददाता

एमआईसी सदस्य निजी कारें ‘इनोवा’ बताकर पास करा रहे टैक्सी बिल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा नगर निगम एक बार फिर आरोपों में घिर गया है। शहर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बताने वाले सिस्टम पर अब गंभीर आरोप लगे हैं। मामला मेयर इन काउंसिल सदस्यों द्वारा निजी गाड़ियों को ‘इनोवा’ बताकर टैक्सी बिल पास कराने का है, जिसने सियासी पारा चढ़ा दिया है।
आरोप है कि निगम के एमआईसी सदस्य निजी गाड़ियों का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन बिलों में उन्हें महंगी टैक्सी खासकर ‘इनोवा’ दर्शाकर भुगतान लिया जा रहा है। यानी गाड़ी अपनी, लेकिन किराया सरकारी खजाने से वसूला जा रहा है। इसका खुलासा होते ही भ्रष्टाचार के नए मॉडल की चर्चा तेज हो गई है।
कांग्रेस का हमला- 420 का प्रीमियम पैकेज’
कांग्रेस प्रवक्ता अमीनुल सूरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर महापौर पर तंज कसते हुए लिखा कि अब नारा बदलना पड़ेगा-
‘खजाना खाली, पर फर्जीवाड़ा हाई-टेक है!’
उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ निगम पैसे की कमी का रोना रोता है, वहीं दूसरी ओर एमआईसी सदस्य निजी गाड़ियों को इनोवा दिखाकर टैक्सी बिल पास करा रहे हैं। सूरी ने इसे सीधे-सीधे ‘420 का प्रीमियम पैकेज’ करार दिया।
सवालों की बौछार, सिस्टम पर शक
क्या निगम में गाड़ियों का भी ‘मेकओवर’ हो रहा है? क्या हर निजी गाड़ी कागजों में इनोवा बन जाती है? क्या यह खेल ऊपर से नीचे तक सेटिंग के तहत चल रहा है? सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब छोटी रकम के लिए ऐसा फर्जीवाड़ा हो सकता है, तो बड़े टेंडर और प्रोजेक्ट्स में क्या स्थिति होगी?
फर्जी टैक्सी बिल कांड में नेता प्रतिपक्ष भी घिरे
दिलचस्प बात यह कि इस मुद्दे पर विपक्ष भी पूरी तरह अछूता नहीं है। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे की गाड़ी का नाम भी कथित फर्जी टैक्सी बिल कांड में सामने आने से मामला और पेचीदा हो गया है। इससे सियासत में सब मिले हुए हैं जैसी चर्चा जोर पकड़ रही है।
साफ शहर की छवि पर दाग
इंदौर देशभर में स्वच्छता के लिए पहचान रखता है, लेकिन अब सवाल सिस्टम की ‘सफाई’ पर उठ रहे हैं। जनता पूछ रही है कि जब अंदर ही अंदर भ्रष्टाचार पनप रहा है, तो इस गंदगी को कौन साफ करेगा?
जवाब नहीं, कार्रवाई चाहिए -यह मामला आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक पैटर्न की ओर इशारा कर रहा है। जनता का गुस्सा साफ है- अब दावे नहीं, भ्रष्टाचार पर ठोस कार्रवाई भी चाहिए।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!