खबर
Top News

बिक गया कानून: चली गई जान; पुलिस कार्यप्रणाली की परतें उधेड़ती, खुलासा फर्स्ट की खास खबर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अप्रैल 2026, 3:38 pm
शेयर करें:
बिक गया कानून

गांजे के साथ पकड़ाया था एक हत्यारा, पुलिसकर्मियों ने तोड़-बट्टा कर छोड़ा था मामूली केस बनाकर

हीरा नगर थाने से छूटने के पांच दिन बाद बेटे के सामने की थी बाप की हत्या

मुकेश मुवाल 98934-39951 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर के सुरेंद्र साहू हत्याकांड ने कानून व्यवस्था की रीढ़ हिला दी है। आरोप है जिस आरोपी को कुछ दिन पहले भारी मात्रा में गांजे के साथ पकड़ा गया था, उसे कथित तौर पर 50 हजार रुपए के तोड़-बट्टे के बाद हल्की धाराओं में छोड़ दिया गया।

नतीजा ये हुआ कि आरोपी कुछ ही दिनों में नशे में चूर होकर अपने साथियों के साथ एक मासूम के सामने उसके पिता की बेरहमी से हत्या कर देता है। यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि सिस्टम की ढील, कथित सौदेबाजी और लापरवाही का खून से लिखा हुआ परिणाम है, जो अपने पीछे कई सवाल छोड़ता है।

19 अप्रैल की शाम इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करने वाले सुरेंद्र साहू निवासी गौरी नगर की उनके बेटे प्रणव उर्फ विभू (10) के सामने ही नशे में धुत छह बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। दिनदहाड़े हुए सनसनीखेज इस हत्याकांड के बाद परिजन और जनता का गुस्सा भी जमकर फूटा था।

न केवल शव रखकर चक्का जाम किया गया, बल्कि आरोपियों को फांसी देने के साथ उनके घर तोड़े जाने की भी मांग की गई। इतना ही नहीं हाथों में तख्तियां लिए जनता ने हीरा नगर पुलिस पर सबसे बड़ा आरोप यह लगाया कि क्षेत्र में जमकर नशीले पदार्थ बिकते हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती।

इसके चलते क्षेत्र में आम जनता का जीना मुहाल है। सड़कों पर नशेड़ियों का राज है। सुरेंद्र साहू हत्याकांड इसी का परिणाम है, जिसके चलते नशेड़ी युवकों ने न केवल दो मासूम बच्चों के सिर से उनके पिता साया छीना, बल्कि उनका भविष्य अधंकार में धकेलते हुए एक सुहागन का सुहाग भी उजाड़ दिया।

हालांकि, पुलिस ने तीन बालिग और तीन नाबालिगों के साथ हत्याकांड में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक आशीष लाखन राजपूत निवासी पटेल कॉलोनी भी है। खुलासा फर्स्ट जब अपराधियों के बैकग्राउंड की तह तक गया तो एक चौंकाने वाले खुलासा ने पूरा दिमाग ही हिलाकर रख दिया।

खुलासा हुआ कि हत्याकांड में गिरफ्तार एक आरोपी आशीष राजपूत को हत्याकांड से चंद रोज पहले करीब एक किलो गांजे के साथ पकड़ा गया था। हालांकि, थाने में तोड़-बट्टा कर उसे गांजा पीते पकड़े जाने का केस बनाकर छोड़ दिया गया। इसके चंद रोज बाद आशीष ने नशे में साथियों के साथ सुरेंद्र साहू हत्याकांड को अंजाम दे डाला यानी आरोपी जेल में होता तो आज सुरेंद्र साहू अपने परिवार और बच्चों के साथ हंसता-खेलता जीवन बिता रहा होता।

अब कौन देगा इन सवालों के जवाब?
क्या समय पर सख्त कार्रवाई होती तो सुरेंद्र साहू जिंदा होता?

क्या तोड़-बट्टे ने एक अपराधी को मजबूत और कानून को कमजोर कर दिया?

क्या अब इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी... या फिर मामला ठंडे बस्ते में जाएगा?

50 हजार रुपए में किया तोड़!
सूत्रों के मुताबिक 12 अप्रैल की रात आशीष पिता लाखन राजपूत (19) को हीरा नगर थाने के खुफिया विंग से जुड़े पुलिसकर्मी सौरभ बघेल और अनिल जायसवाल ने करीब एक किलो गांजे के साथ पकड़ा था। उसे थाने ले जाया गया, जहां कथित तौर पर तोड़-बट्टे की महफिल जमी।

बहुत ही विश्वसनीय सूत्रों का कहना है करीब 50 हजार में तोड़ हुआ। चूंकि आशीष राजपूत को थाने लाया जा चुका था। इसके चलते उस पर कुछ तो कार्रवाई करना ही थी। ऐसे में हेड कांस्टेबल मौजूद मालवीय (बैच नं. 3180) के जरिए लिखा-पढ़ी कराई गई और उसे हीरा नगर मेन रोड पर इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स गेट के पास से गांजे से भरी सिगरेट पीते हुए पकड़ना बताया गया।

इस तरह उसके खिलाफ संबंधित धारा 8/27 (अपराध क्रमांक 303/26) की कार्रवाई कर उसे थाने से छोड़ दिया गया। जबकि सबसे दुखद बात यह कि पूछताछ में ही खुलासा हो गया था कि आशीष आपराधिक प्रवृत्ति का है और उस पर पहले से 2-3 केस दर्ज थे। यदि ईमानदारी से कार्रवाई की जाती तो आशीष राजपूत बड़ी मात्रा में पकड़ाए गांजे के साथ पहले से ही जेल में सड़ रहा होता। नतीजा ये हुआ कि पुलिस से मिली ढील की कीमत सुरेंद्र साहू को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

सीपी ने टीआई को लगाई फटकार
चक्काजाम के दौरान सुरेंद्र साहू के परिजन और रहवासियों ने सीधे तौर पर हीरा नगर थाना टीआई सुशील पटेल पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। क्षेत्र में नशेड़ियों का आतंक होने, कई स्थानों पर चरस, गांजा और अन्य नशीले पदार्थ बिकने और उनका खुलेआम सेवन होने की बात कही थी।

ये भी कहना था कि टीआई अक्सर अपने केबिन तक सीमित रहते हैं। क्षेत्र में गश्त या जनता से संवाद नहीं करते, जिसके चलते बदमाश बेखौफ है। हत्या इसी का नतीजा है। लोगों के आक्रोश का ये नतीजा रहो कि पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने टीआई सुशील पटेल को तलब किया और कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए, लेकिन थाने के खुफिया वालों की उक्त हरकत ने एक बार फिर थाने का नाम खराब कर दिया।

जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई
आपके माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। यदि ऐसा है तो जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - राजेश व्यास (डीसीपी जोन-3)

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 4 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 5 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 5 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 5 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 5 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 6 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 6 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 6 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 6 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 6 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 6 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 6 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 7 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 7 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 7 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 7 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 7 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 7 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!