खबर
Top News

काले धंधे के बादशाह ने अदालत में कहा-मेरा गुर्गा बेगुनाह: गुटखा माफिया किशोर वाधवानी की नई चाल; कोर्ट में फिर खेल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 मार्च 2026, 3:12 pm
शेयर करें:
काले धंधे के बादशाह ने अदालत में कहा-मेरा गुर्गा बेगुनाह

किशोर वाधवानी ने अपने एक ओर शागिर्द अनमोल मिश्रा के माध्यम से अदालत में रखा था अपना पक्ष

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गुटखा कारोबार, फर्जी अखबारी सर्कुलेशन और करोड़ों की कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसा गुटखा माफिया टैक्स चोर किशोर वाधवानी एक बार फिर अदालत में नई चाल चलते हुए दिखाई दिया। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान वह अपने भतीजे नितेश वाधवानी और अनमोल मिश्रा के साथ अदालत पहुंचा और एक नया आवेदन पेश कर सुनवाई को उलझाने की कोशिश करता नजर आया।

यह मामला अब उस दौर में पहुंच चुका है जहां विशेष अदालत में आरोप तय होने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन आरोपों का सामना करने के बजाय वाधवानी पक्ष लगातार नए आवेदन देकर सुनवाई को लंबा खींचने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है।

सुनवाई में किशोर वाधवानी ने अदालत के सामने एक नया पत्र पेश किया। इस पत्र में उसने अपने ही मामले में आरोपी बनाए गए गुर्गे पंकज मजेपुरिया को बेगुनाह बताते हुए उस पर लगे आरोपों को गलत बताया।

सभी आरोपों को खत्म कर दिया जाए... वाधवानी ने अदालत से मांग की कि पंकज मजेपुरिया के खिलाफ दर्ज सभी आरोपों को खत्म कर दिया जाए। अदालत में यह आवेदन पेश कर उसने एक तरह से पूरे मामले की दिशा मोड़ने की कोशिश की,

जिसे अदालत ने रिकॉर्ड पर लेते हुए आगे की सुनवाई के लिए रख लिया है। कानूनी जानकारों का कहना है कि आरोप तय होने की प्रक्रिया के बीच ऐसे आवेदन लाकर सुनवाई को भटकाने और समय खींचने की रणनीति अक्सर आरोपी अपनाते हैं।

अखबार की आड़ में काला खेल...जांच एजेंसियों के मुताबिक वाधवानी समूह ने अपने अखबार दबंग दुनिया को कथित तौर पर काले धन को सफेद करने का जरिया बना लिया था। आरोप है कि अखबार की वास्तविक बिक्री बेहद कम थी, लेकिन कागजों में इसे कई गुना बढ़ाकर दिखाया गया।

जहां असल में प्रतिदिन केवल 5 से 8 हजार प्रतियां बिकने की बात सामने आई, वहीं दस्तावेजों में इसे 60 हजार से लेकर एक लाख प्रतियां तक दर्शाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि कई विज्ञापन ऐसे दिखाए गए जो वास्तव में कभी प्रकाशित ही नहीं हुए। इन फर्जी विज्ञापनों के नाम पर बिल तैयार कर करोड़ों रुपए की आय दिखाने का खेल चलता रहा।

हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला... इस पूरे प्रकरण में विशेष अदालत में सुनवाई जारी है, वहीं किशोर वाधवानी ने ईडी की कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। फिलहाल हाईकोर्ट ने जांच प्रक्रिया जारी रखने की अनुमति दी है। अब मामले में आगे अदालत की प्रक्रिया पर सबकी नजर बनी हुई है।

गुरुवार को हुई सुनवाई में किशोर द्वारा दिए गए आवेदन पर अदालत में सुनवाई करते हुए अपनी बात रखने के लिए 23 मार्च की तारीख तय की है, जिसमें किशोर अपनी बात रखेगा या फिर अपने काले कारनामों को बचाने के लिए एक नया पैंतरा अपनाएगा।

11.66 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के अनुसार वर्ष 2017-18 से 2019-20 के बीच दबंग दुनिया के जरिए करीब 11.66 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग की गई। इस दौरान अखबार की करीब 2.80 करोड़ प्रतियां बिकने का दावा किया गया और प्रति कॉपी दो रुपए के हिसाब से बड़ी रकम की आय कागजों में दिखाई गई।

जांच एजेंसियों का कहना है कि यह पूरा तंत्र काले धन को वैध दिखाने के लिए खड़ा किया गया था। पूरा मामला तब सामने आया जब सेंट्रल जीएसटी और एक्साइज कमिश्नरेट ने किशोर वाधवानी और उसके परिजन के खिलाफ करीब 2002 करोड़ रुपए की टैक्स डिमांड का नोटिस जारी किया। इसे प्रदेश की सबसे बड़ी टैक्स कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 7 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 7 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 7 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 7 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 8 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 8 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 8 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 8 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 8 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 8 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 8 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 9 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 9 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 9 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 9 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 9 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!