खबर
Top News

इस एयरलाइन का बड़ा धमाका: 20 हजार लोगों को मिलेंगे फ्री फ्लाइट टिकट; ऐसे मिलेगा फायदा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अगस्त 2026, 5:49 pm
शेयर करें:
इस एयरलाइन का बड़ा धमाका

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश की बड़ी एयरलाइन IndiGo ने अपनी 20वीं सालगिरह के मौके पर यात्रियों के लिए खास ऑफर पेश किया है। कंपनी ने ‘Happy IndiGo Day’ अभियान के तहत 20 हजार घरेलू फ्लाइट बुकिंग का किराया वापस करने की घोषणा की है। हालांकि इसका फायदा सभी यात्रियों को नहीं, बल्कि चयनित ग्राहकों को मिलेगा।

20 हजार ग्राहकों का चयन किया जाएगा
ऑफर के तहत 4 से 6 अगस्त 2026 के बीच पात्र घरेलू फ्लाइट टिकट बुक करने वाले यात्रियों में से 20 हजार ग्राहकों का चयन किया जाएगा। चुने गए यात्री निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर टिकट के किराए का रिफंड हासिल कर सकेंगे।

4 से 6 अगस्त के बीच करनी होगी बुकिंग
ऑफर का लाभ लेने के लिए घरेलू उड़ान की टिकट 4 अगस्त से 6 अगस्त 2026 के बीच बुक करनी होगी। इसके साथ ही बुकिंग केवल IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या कंपनी के AI वर्चुअल असिस्टेंट के माध्यम से होनी चाहिए। ट्रैवल एजेंसी, ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल या किसी अन्य थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म से की गई बुकिंग इस ऑफर के लिए पात्र नहीं होगी।

ऐसे चुने जाएंगे 20 हजार यात्री
ऑफर अवधि में पात्र टिकट बुक करने वाले यात्रियों में से कंपनी रैंडम तरीके से 20 हजार ग्राहकों का चयन करेगी। चयनित यात्रियों को ईमेल और WhatsApp के जरिए इसकी जानकारी दी जाएगी।

इसके बाद यात्री से एक सवाल पूछा जाएगा। सही जवाब देने के लिए तीन मौके मिलेंगे। निर्धारित प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करने पर टिकट किराए का रिफंड दिया जाएगा।

एक PNR पर अधिकतम 10 हजार का रिफंड
ऑफर में रिफंड की अधिकतम सीमा एक PNR पर 10 हजार रुपए रखी गई है। चयन और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद राशि 3 से 5 दिनों के भीतर वापस किए जाने की बात कही गई है।

वन-वे और रिटर्न दोनों टिकट शामिल
यह ऑफर Economy Class और IndiGoStretch दोनों तरह की पात्र बुकिंग पर लागू होगा। यात्री ने वन-वे टिकट लिया हो या रिटर्न टिकट, दोनों इस अभियान में शामिल हो सकते हैं।

हालांकि यह ऑफर केवल भारत के भीतर घरेलू उड़ानों के लिए है। अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की बुकिंग पर इसका लाभ नहीं मिलेगा।

संबंधित समाचार

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

4 minutes ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

11 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

29 minutes ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

36 minutes ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

44 minutes ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 1 hour ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 1 hour ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 1 hour ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 1 hour ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 1 hour ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 2 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 2 hours ago
डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे
Top News

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

about 2 hours ago
ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

about 2 hours ago
अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

about 2 hours ago
तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग
Top News

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

about 2 hours ago
कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’
Top News

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

about 2 hours ago
इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप
Top News

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!