खबर
Top News

चंद्रमौलेश्वर स्वरूप रजत पालकी में विराजे, धरा: श्रावण मास की पहली सवारी निकली

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अगस्त 2026, 6:10 pm
शेयर करें:
चंद्रमौलेश्वर स्वरूप  रजत पालकी में विराजे, धरा

छह लाख से ज्यादा... श्रद्धालुओं ने किए बाबा महाकाल दर्शन

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
श्राव‌ण के पहले सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी धूमधाम से निकली। भगवान महाकाल ‘चंद्रमौलेश्वर’ स्वरूप में चांदी की पालकी में विराजमान होकर प्रजा को दर्शन देने निकले। पालकी के पीछे हाथी पर भगवान मनमहेश की प्रतिमा विराजित रही।

मंदिर परिसर और सवारी मार्ग पर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष गूंजे। महाकाल मंदिर में सोमवार रात से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार शाम तक 6 लाख 13 हजार श्रद्धालुओं ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। वहीं 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु भस्मआरती और सवारी में शामिल हुए। इस तरह 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे। नंदी हॉल और कार्तिक मंडपम तक लंबी कतारें लगी रहीं।

शिप्रा तट पर विधि विधान से पूजा...राजाधिराज बाबा महाकाल की शाही सवारी निर्धारित मार्ग से होती हुई शिप्रा नदी के पवित्र तट पर पहुंची। बाबा के दर्शन के लिए घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिप्रा तट पर आशीष पुजारी ने बाबा महाकाल का पवित्र शिप्रा जल से विधि-विधान के साथ पूजन और अभिषेक किया।

महाकालेश्वर से शिप्रा तट और वापस महाकालेश्वर मंदिर तक 8 किमी में 6.13 लाख श्रद्धालुओं ने मनमहेश स्वरूप में पालकी में विराजमान महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए। शाम 4:00 बजे पूजन के बाद सवारी परंपरागत मार्ग से होकर शाम 5:00 बजे शिप्रा तट पहुंची। यहां 1100 बटुकों ने मंत्रों से आराधना की। महाकालेश्वर की दूसरी सवारी 10 अगस्त को निकाली जाएगी। जिसकी थीम विभिन्न लोक नृत्य रहेगी।

ओंकारेश्वर की राजसी सवारी... ओंकारेश्वर में बाबा ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग की राजसी सवारी गौमुख घाट और कोटितीर्थ पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचामृत अभिषेक और विशेष पूजन किया गया।

मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक ट्रस्टी राव पुष्पेंद्रसिंह और मांधाता विधायक नारायण पटेल पत्नी सहित पूजन में शामिल हुए। दर्शन के लिए घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री ओंकार’ के जयघोष से पूरा तीर्थ क्षेत्र शिवमय हो गया। श्रद्धालु बाबा की एक झलक पाने और आशीर्वाद लेने के लिए उत्साहपूर्वक इंतजार करते नजर आए।

मंदसौर के विश्वप्रसिद्ध अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में भी सुबह से आस्था का सैलाब उमड़ा। मंगला आरती के बाद दर्शन, पूजन और जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। रायसेन के भोजपुर शिव मंदिर में 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

‘भोले शंभू-भोलेनाथ’ के जयकारों से गूंजा तीर्थ... भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग की सवारी नगर भ्रमण पर निकली तो पूरा शहर शिवमय हो उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने “भोले शंभू, भोलेनाथ’ के जयकारों के साथ बाबा का भव्य स्वागत किया। कहीं गुलाल उड़ाया गया तो कहीं फूलों की वर्षा कर श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था प्रकट की। छोटे-छोटे बच्चे भी भक्ति में सराबोर होकर नाचते नजर आए।

संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

about 13 hours ago
अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत
Top News

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

about 13 hours ago
गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन
Top News

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

about 13 hours ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

about 13 hours ago
1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती
Top News

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

about 14 hours ago
प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी
Top News

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

about 14 hours ago
मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन
Top News

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

about 14 hours ago
MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान
Top News

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

about 14 hours ago
सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर
Top News

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

about 14 hours ago
मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा
Top News

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

about 14 hours ago
डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी
Top News

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

about 15 hours ago
तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

about 15 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

about 15 hours ago
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

about 15 hours ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

about 16 hours ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

about 16 hours ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

about 16 hours ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 16 hours ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 16 hours ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!