खबर
Top News

चौथे क्रमोन्नत वेतनमान को मंजूरी: 6846 शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन; 10 हजार नई भर्तियां होंगी, किसानों के लिए आएगी ‘कवच योजना’

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अगस्त 2026, 6:41 pm
शेयर करें:
चौथे क्रमोन्नत वेतनमान को मंजूरी

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश सरकार ने शिक्षकों और किसानों को लेकर बड़े फैसले किए हैं। मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में जनजातीय कार्य विभाग के 6846 शिक्षकों को चौथा क्रमोन्नत वेतनमान देने की मंजूरी दी गई। इसका लाभ 35 साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को 1 जुलाई 2023 से मिलेगा। फैसले से राज्य सरकार पर करीब 182 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

इसके साथ ही जनजातीय कार्य विभाग में 10 हजार शिक्षकों की नई भर्ती करने का फैसला भी लिया गया है।

बैंक फ्रॉड से प्रभावित किसानों के लिए ‘कवच योजना’
सरकार सहकारी बैंकों से जुड़े किसानों को वित्तीय गड़बड़ियों से राहत देने के लिए ‘कवच योजना’ लाएगी। बैंक मैनेजरों या सचिवों द्वारा किसानों के खातों की राशि में गबन या धोखाधड़ी किए जाने के मामलों में पीड़ित किसानों को इस योजना के जरिए राहत देने का प्रावधान होगा।

सरकार के मुताबिक योजना से करीब 5 हजार किसानों को डिफॉल्टर की स्थिति से बाहर आने में मदद मिलेगी। इसके बाद वे सहकारी बैंकों से मिलने वाली सुविधाओं और योजनाओं का लाभ दोबारा ले सकेंगे।

35 साल की सेवा पर चौथा क्रमोन्नत वेतनमान
कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि जनजातीय कार्य विभाग के शिक्षकों को 30 साल की नौकरी पूरी करने पर तृतीय क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ दिया जा रहा है। अब 35 साल की सेवा पूरी करने वाले पात्र शिक्षकों को चौथे क्रमोन्नत वेतनमान का फायदा मिलेगा।

इस फैसले को 1 जुलाई 2023 से लागू किया जाएगा और इससे 6846 शिक्षक लाभान्वित होंगे।

100% रिजल्ट देने वाले प्राचार्यों को एक लाख का सम्मान
बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले स्कूलों के प्राचार्यों को भी सरकार प्रोत्साहित करेगी। ऐसे प्राचार्यों को एक लाख रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। साथ ही संबंधित स्कूल के विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपए दिए जाएंगे।

कई योजनाएं 2031 तक जारी रहेंगी
कैबिनेट ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा से जुड़ी अलग-अलग योजनाओं को वर्ष 2031 तक जारी रखने का निर्णय भी लिया है।

इसके अलावा हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच के लिए 20 फरवरी को स्वीकृत पदों को नए पदनाम के साथ मंजूरी दी गई है।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

14 minutes ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

22 minutes ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

40 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 1 hour ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 1 hour ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 1 hour ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 1 hour ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 2 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 2 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 2 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 2 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 2 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 2 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 2 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 3 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!