मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राॅले ने मारी टक्कर: एक की मौत; आठ गंभीर, 18 मजदूर थे सवार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, आलीराजपुर।
जिले के बोरी-टांडा स्टेट हाईवे पर बोरी नदी के पुल के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। रेत से भरे तेज रफ्तार ट्राले ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 18 मजदूर सवार थे। सभी धार जिले के टांडा इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं और आलीराजपुर के डेकाकुंड़ गांव में रेलवे लाइन के काम के लिए गए थे।
रेलवे लाइन पर काम कर घर लौट रहे थे मजदूर
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मजदूर डेकाकुंड़ गांव में रेलवे लाइन से जुड़ा काम करने गए थे। शाम को काम खत्म होने के बाद सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।
ट्रैक्टर-ट्रॉली बोरी नदी के पुल के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे रेत से भरे ट्राले ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्राला चालक वाहन पर संतुलन नहीं रख सका और ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया। टक्कर के बाद मजदूरों में चीख-पुकार मच गई।
आनंद की मौके पर मौत, 8 मजदूर गंभीर घायल
हादसे में ग्राम कोडदा निवासी आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तत्काल बोरी अस्पताल पहुंचाया गया।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में कविता, करम बाई, दीपक, पारस, दिलीप और सुरेश समेत अन्य मजदूर शामिल हैं।
सभी मजदूर टांडा इलाके के रहने वाले
हादसे का शिकार हुए मजदूर धार जिले के टांडा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। वे मजदूरी के लिए आलीराजपुर आए थे। हादसे की सूचना के बाद मजदूरों के परिजनों को भी जानकारी दी गई।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!