पुलिस के दबाव में इनामी ड्रग तस्कर का सरेंडर: एमडी के तीन केस में था फरार; भाई भी कुछ दिन पहले नशे के साथ पकड़ा गया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमडी ड्रग से जुड़े तीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी अजय उर्फ अजय यादव ने गिरफ्तारी के दबाव के बीच कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद हीरानगर पुलिस ने न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट हासिल कर उसे हिरासत में ले लिया। हीरानगर पुलिस और क्राइम ब्रांच लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।
हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल के मुताबिक आरोपी अजय उर्फ अजय पुत्र कन्हैयालाल यादव भागीरथपुरा की इमली वाली गली का रहने वाला है। उसके खिलाफ हीरानगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एमडी ड्रग से जुड़े तीन प्रकरण दर्ज हैं। तीनों मामलों में फरार रहने के कारण उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
लगातार दबिश के बाद कोर्ट पहुंचा आरोपी
पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के बढ़ते दबाव के बीच अजय ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तारी वारंट लिया और उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अजय के खिलाफ हातोद और बाणगंगा थानों में भी करीब पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
अजय को तलाशने गई क्राइम ब्रांच, भाई मिला एमडी ड्रग के साथ
इस मामले में दिलचस्प मोड़ कुछ दिन पहले आया था। क्राइम ब्रांच की टीम अजय की तलाश में पहुंची थी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इस दौरान उसका भाई साहिल उर्फ ओमप्रकाश एमडी ड्रग के साथ पकड़ा गया।
पुलिस के मुताबिक साहिल के खिलाफ भी बाणगंगा और एमजी रोड थानों में तीन प्रकरण दर्ज हैं।
अब ड्रग नेटवर्क की कड़ियां तलाश रही पुलिस
पुलिस का दावा है कि आरोपियों के परिवार के सदस्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े हैं। हालांकि इस दावे की जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए अजय से अब एमडी ड्रग की सप्लाई, इसे उपलब्ध कराने वालों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी एमडी ड्रग कहां से हासिल करता था और इंदौर में किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!