ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन कल से: 10 देशों की भागीदारी; 100 से ज्यादा विदेशी मेहमान आएंगे, चार दिन मीटिंग, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में 5 अगस्त से चार दिवसीय ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 शुरू होगा। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में होने वाले सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। संस्कृति मंत्रियों समेत 100 से ज्यादा विदेशी मेहमानों के भोपाल पहुंचने की संभावना है। सम्मेलन 8 अगस्त तक चलेगा।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल और मध्यप्रदेश के अपर मुख्य सचिव संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने मंगलवार को सम्मेलन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीसरी ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं, प्रदर्शनियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पहले दिन मानव संग्रहालय जाएंगे विदेशी मेहमान
5 अगस्त को प्रतिनिधियों का पंजीकरण और द्विपक्षीय बातचीत होगी। विदेशी मेहमान मिंटो हॉल में लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन करेंगे। शाम को प्रतिनिधि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय जाएंगे।
यहां पॉटरी प्रदर्शनी में पारंपरिक स्वागत के साथ स्वदेशी शिल्प और पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के लाइव प्रदर्शन होंगे। मेहमान ट्राइबल हैबिटेट में 'नागा हाउस' और 'हिमालयी गांव' भी देखेंगे। इसके बाद कथक, सामुदायिक नृत्य और पारंपरिक व जनजातीय पोशाकों पर आधारित फैशन शो होगा।
मिंटो हॉल में 4 दिन आम लोग भी देख सकेंगे प्रदर्शनी
सम्मेलन के दौरान मिंटो हॉल में 'ज्ञान भारतम', 'प्रोजेक्ट मौसम' और 'प्रोजेक्ट बृहत्तर भारत' पर तीन विशेष प्रदर्शनियां लगेंगी। ये चारों दिन आम जनता के लिए खुली रहेंगी। इनमें भारत की पांडुलिपि विरासत, समुद्री सांस्कृतिक संबंध और विभिन्न देशों के साथ सभ्यतागत जुड़ाव को प्रदर्शित किया जाएगा।
6 अगस्त को सांस्कृतिक सहयोग पर मंथन
6 अगस्त को ब्रिक्ससंस्कृति मंत्रियों के घोषणापत्र के मसौदे पर चर्चा होगी। सांस्कृतिक विरासत संरक्षण, संग्रहालय, रचनात्मक उद्योग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सदस्य देशों के बीच लोगों से लोगों के जुड़ाव जैसे मुद्दों पर भी मंथन होगा।
शाम को रवींद्र भवन में ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव होगा। इसमें सदस्य और भागीदार देशों के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। यह कार्यक्रम आम जनता के लिए भी खुला रहेगा।
7 अगस्त को पहुंचेंगे संस्कृति मंत्री
7 अगस्त को ब्रिक्ससदस्य और भागीदार देशों के संस्कृति मंत्री भोपाल पहुंचेंगे। इसी दिन प्रमुख ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव-2026' होगा, जिसमें भारत समेत विभिन्न देशों के संगीतकार और कलाकार एक मंच पर प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' से होगी। इसके बाद हिंदुस्तानी और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत पर आधारित 'कलर्स ऑफ इंडियन म्यूजिक' की प्रस्तुति होगी।
मुख्य आकर्षण में ब्रिक्स शांति गीत, शांति भूमि की भाषा है। इसमें बेलारूस, ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और यूएई की संगीत परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।
125 कलाकार दिखाएंगे मप्र की सांस्कृतिक यात्रा
7 अगस्त की शाम मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग 'अमृतस्य मध्य प्रदेश- एक अलौकिक सांस्कृतिक महायात्रा' की प्रस्तुति देगा। कोरियोग्राफर मैत्रेयी पहाड़ी के निर्देशन में 125 से ज्यादा कलाकार इसमें हिस्सा लेंगे।
प्रस्तुति में भीमबेटका, सांची और खजुराहो से लेकर चित्रकूट के राम-पथ गमन, उज्जैन के संदीपनि आश्रम, ग्वालियर, ओरछा और मांडू के किलों की झलक दिखाई जाएगी। महेश्वरी-चंदेरी वस्त्र कला के साथ बैगा, मटकी और बधाई जैसे लोक व जनजातीय नृत्य भी शामिल होंगे।
महाकाल की नगरी उज्जैन, ओंकारेश्वर और मां नर्मदा की महाआरती के जरिए विदेशी मेहमानों को सिंहस्थ कुंभ-2028 का आमंत्रण भी दिया जाएगा।
मां वाग्देवी की प्रतिमा भारत लाने की कोशिश
संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि लंदन के संग्रहालय में रखी मां वाग्देवी (सरस्वती) की प्राचीन प्रतिमा को भारत वापस लाने के प्रयास जारी हैं। केंद्र सरकार पिछले करीब एक साल से इस संबंध में पत्राचार कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रतिमा जल्द भारत वापस लाई जा सकेगी।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!