खबर
Top News

अवैध मुरम खनन पर 24.06 करोड़ का 'हंटर': 80 हजार घनमीटर खनिज मुरम के उत्खनन का मामला; कॉलोनाइजर सहित दो को भरना होगी राशि

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अगस्त 2026, 9:02 pm
शेयर करें:
अवैध मुरम खनन पर 24.06 करोड़ का 'हंटर'

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में कॉलोनी विकसित करने के दौरान अनुमति से अधिक मुरम के कथित अवैध उत्खनन और परिवहन के मामले में अपर कलेक्टर न्यायालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम रिंगनोदिया की जमीन से 80,204.811 घनमीटर मुरम के उत्खनन/परिवहन के मामले में सतीश चौधरी और वाइब्रेंट वृंद डेवलपर्स की पार्टनर विवेक खमानी के खिलाफ आदेश पारित किया गया है।

अपर कलेक्टर रिकेंश वैश्य ने प्रकरण में ₹12,03,08,230 की राशि निर्धारित करते हुए नियमों के तहत इसकी दो गुना शास्ति ₹24,06,16,460 अधिरोपित की है। यानी संबंधित पक्षों पर करीब 24.06 करोड़ रुपए की कार्रवाई हुई है।

4.171 हेक्टेयर जमीन पर विकसित हो रही थी कॉलोनी
मामला सांवेर तहसील के ग्राम रिंगनोदिया स्थित सर्वे नंबर 213/1/1, रकबा 4.171 हेक्टेयर जमीन से जुड़ा है। यहां कॉलोनी विकसित करने की अनुमति दी गई थी। दस्तावेजों में कॉलोनी का नाम वाइब्रेंड हिल व्यू दर्ज है।

कॉलोनी विकास की अनुमति में यह शर्त भी शामिल थी कि विकास कार्य के दौरान खनिज विभाग के नियमों का पालन करना होगा।

30 हजार घनमीटर मुरम की थी अनुमति
प्रकरण के दस्तावेजों के मुताबिक जमीन से 30 हजार घनमीटर खनिज मुरम के उत्खनन/परिवहन की अनुमति का उल्लेख है। बाद में शिकायत मिलने पर खनिज विभाग ने मौके पर जांच की।

जांच में मौके पर मुरम उत्खनन के निशान और गड्ढे पाए जाने का उल्लेख आदेश में किया गया है। निरीक्षण और गणना के आधार पर खनिज विभाग ने उत्खनित/परिवहन की गई मुरम की मात्रा का आकलन किया।

जांच में 80,204.811 घनमीटर मुरम का मामला
खनिज विभाग की जांच में कुल 80,204.811 घनमीटर मुरम के उत्खनन/परिवहन का मामला सामने आया। इसके बाद प्रकरण अपर कलेक्टर न्यायालय में चला।

सुनवाई के दौरान संबंधित पक्षों ने अपने बचाव में अनुमति, उत्खनन की मात्रा और जांच प्रक्रिया को लेकर तर्क दिए। अधिकारियों से प्रतिपरीक्षण भी किया गया। न्यायालय ने पक्षकारों के जवाब, स्थल निरीक्षण, फोटोग्राफ, राजस्व रिकॉर्ड और खनिज विभाग के प्रतिवेदन का परीक्षण किया।

कोर्ट ने माना- अनुमति से अधिक हुआ उत्खनन
अपर कलेक्टर न्यायालय ने उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर निर्धारित अनुमति से अधिक खनिज मुरम के उत्खनन का मामला प्रमाणित माना। इसके बाद मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई।

₹12.03 करोड़ की राशि, दो गुना शास्ति ₹24.06 करोड़
आदेश का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आर्थिक दंड से जुड़ा है। न्यायालय ने ₹12,03,08,230 की राशि के आधार पर दो गुना शास्ति ₹24,06,16,460 अधिरोपित करने का आदेश दिया है। संबंधित अधिकारियों को आदेश के अनुसार राशि जमा कराने के लिए आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

अपर कलेक्टर न्यायालय ने यह आदेश 31 जुलाई 2026 को पारित किया।

इन पर हुई कार्रवाई
प्रकरण में सतीश चौधरी पिता मनोहर चौधरी, निवासी संजय नगर, बिजलपुर और वाइब्रेंट वृंद डेवलपर्स की पार्टनर विवेक खमानी पिता राजेंद्र पारिख को अनावेदक बनाया गया है।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 8 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 8 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 8 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 9 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 9 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 9 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 9 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 9 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 9 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 9 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 10 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 10 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 10 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 10 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 10 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 10 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 10 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!