महिला कांग्रेस ने 24 जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी की: शहर-ग्रामीण इकाइयों में अलग जिम्मेदारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिला अध्यक्षों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में प्रदेश के 24 जिलों और संगठनात्मक इकाइयों में महिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा की स्वीकृति के बाद प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी ने नियुक्तियों की घोषणा की।
नई नियुक्तियों में कई जिलों में शहर और ग्रामीण इकाइयों के लिए अलग-अलग अध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी का फोकस स्थानीय स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर है।
ग्वालियर में ज्योति, जबलपुर में प्रियंका को जिम्मेदारी
ग्वालियर शहर में ज्योति सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जबलपुर शहर की कमान प्रियंका सोनी, जबकि जबलपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी अर्चना दहिया को दी गई है।
सतना ग्रामीण में हेमलता सिंह, रीवा ग्रामीण में विजय लक्ष्मी और कटनी शहर में रजनी वर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मुरैना, रतलाम और सागर में शहर-ग्रामीण के अलग अध्यक्ष
मुरैना शहर की जिम्मेदारी ममता कुशवाहा और ग्रामीण की कमान मंजू सिकरवार को सौंपी गई है। इसी तरह रतलाम शहर में यासमीन शेरानी और ग्रामीण में रानी देवड़ा को अध्यक्ष बनाया गया है।
सागर शहर में डॉ. किरणलता सोनी और सागर ग्रामीण में ऋचा सिंह को जिम्मेदारी मिली है। सीधी शहर में कुमुदिनी सिंह और सिंगरौली शहर में शालिनी श्रीवास्तव को कमान सौंपी गई है।
धार में प्रीति, छिंदवाड़ा में सरला को कमान
भिंड शहर में शांति कुशवाहा, देवास ग्रामीण में श्रुति बघेल और मैहर में दीपा मिश्रा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
धार में प्रीति माहेश्वरी, छिंदवाड़ा में सरला सिसौदिया, होशंगाबाद में अधिवक्ता नेहा छावरे, झाबुआ में गौरी कटारा, विदिशा में नीतू सिंह राजपूत, मंदसौर में राखी सतारवाला और श्योपुर में कृष्णा राठौर को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला स्तर पर संगठन मजबूत करने की तैयारी
महिला कांग्रेस ने इस बार शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों पर भी फोकस किया है। कई जिलों में दोनों इकाइयों के लिए अलग-अलग नेतृत्व तय किया गया है, ताकि स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाया जा सके और संगठनात्मक कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा सके।
पार्टी की ओर से इसे पहली सूची बताया गया है। ऐसे में बाकी जिलों और संगठनात्मक इकाइयों में भी जल्द नियुक्तियां होने की संभावना है। हालांकि अगली सूची कब जारी होगी, इसकी तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!