खबर
Top News

अग्निवीर बनने से पहले युवक की हत्या: जीजा और चचेरे भाइयों ने केबल से घोंटा गला; बोरी में शव भरकर कुएं में फेंका

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अगस्त 2026, 11:13 pm
शेयर करें:
अग्निवीर बनने से पहले युवक की हत्या

खुलासा फर्स्ट, बैतूल।
एयरफोर्स में अग्निवीर के लिए चयनित 20 वर्षीय मोहित गलफट की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक मोहित की हत्या उसके जीजा राजा मस्की और चचेरे भाइयों संजय उर्फ पिंटिया गलफट व आकाश गलफट ने जमीन पर कब्जे की नीयत से की थी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

मोहित का अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया में चयन हुआ था और 25 जुलाई को ही उसे लेटर मिला था। खुशी में उसने गांव के हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाया और परिचितों को मिठाई बांटने घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। अगले दिन 26 जुलाई की सुबह उसका शव खेत के कुएं में मिला। उसके गले में करीब चार फीट लंबी एल्यूमीनियम केबल लिपटी हुई थी।

मंदिर ले जाने के बहाने झोपड़ी में बुलाया
पुलिस के मुताबिक, मिठाई बांटकर लौटते समय मोहित को रास्ते में संजय और आकाश मिले। दोनों उसे दूसरे मंदिर जाने की बात कहकर खेत में बनी झोपड़ी तक ले गए। वहां मोहित का जीजा राजा मस्की पहले से मौजूद था।

आरोप है कि झोपड़ी में तीनों ने मोहित को दबोच लिया। संजय और राजा ने उसके हाथ पकड़े, जबकि आकाश ने एल्यूमीनियम केबल गले में लपेटकर कस दी। इससे मोहित की मौके पर ही मौत हो गई।

शव बोरी में भरा, जूते रखकर हादसा दिखाने की कोशिश
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरी में भरकर खेत के कुएं में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मोहित के जूते कुएं के पास रख दिए और ऐसे निशान छोड़ने की कोशिश की, जिससे उसकी मौत हादसा या आत्महत्या लगे।

8 एकड़ जमीन को लेकर रची हत्या की साजिश
पुलिस जांच में हत्या के पीछे जमीन विवाद सामने आया है। मोहित की बहन शिवानी ने राजा मस्की से प्रेम विवाह किया था। पुलिस के मुताबिक राजा की नजर अपने ससुर मंचित गलफट की करीब 8 एकड़ कृषि भूमि पर थी। उसे उम्मीद थी कि मोहित के नहीं रहने पर पत्नी के जरिए जमीन पर अधिकार का रास्ता आसान हो सकता है।

वहीं, चचेरे भाइयों संजय और आकाश के परिवार का मोहित के परिवार से खेत और कुएं को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को आशंका थी कि मोहित एयरफोर्स में भर्ती होकर आर्थिक रूप से मजबूत हो गया तो जमीन पर कब्जा करना मुश्किल हो जाएगा। इसी कारण तीनों ने 5 जुलाई को हत्या की साजिश रची।

झोपड़ी में छूटा मोबाइल बना अहम सुराग
वारदात को हादसे का रूप देने की कोशिश के बावजूद एक गलती आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस के लिए अहम साबित हुई। हत्या के दौरान मोहित का मोबाइल झोपड़ी में छूट गया था। जांच में मोबाइल और अन्य कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस तीनों आरोपियों तक पहुंची।

पुलिस जांच में संजय और आकाश के पिता नारायण द्वारा दोनों को हत्या के लिए उकसाने की बात भी सामने आई है। इस पहलू पर पुलिस की जांच अभी जारी है।

संबंधित समाचार

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी
Top News

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी:महिला की मौत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

3 minutes ago
दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत
Top News

दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; चालक वाहन छोड़कर फरार

8 minutes ago
छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त
Top News

छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त:आयोजकों के सामने रखी 31 शर्तें; ये इंतजाम जरूरी

12 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘राज की बात’ पर सियासी चर्चा; सीएम ने की इस नेता की तारीफ, मंत्री बोले- एक राज पता चला

18 minutes ago
UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान
Top News

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

42 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

43 minutes ago
STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 18 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 18 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 18 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 18 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 18 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 19 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 19 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 19 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 19 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 19 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 19 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 19 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!