खबर
Top News

भाजपा में बड़ा ‘ऑपरेशन’: पूरी जिला कार्यकारिणी भंग; मंडल-मोर्चों पर भी गाज, सीएम हाउस की बैठक के बाद एक्शन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अगस्त 2026, 10:14 pm
शेयर करें:
भाजपा में बड़ा ‘ऑपरेशन’

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस से मिली हार के बाद भाजपा ने संगठन में बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने दतिया जिला कार्यकारिणी के साथ सभी मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभागों की इकाइयों को भंग कर दिया है। अब जिले में नए सिरे से संगठन का गठन किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उपचुनाव में हार की समीक्षा के लिए गठित विशेष समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया है। पार्टी के आदेश में दतिया में व्यापक संगठनात्मक पुनर्गठन किए जाने की बात कही गई है।

सीएम हाउस में हार पर मंथन, फिर बड़ा फैसला
इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर दतिया उपचुनाव के नतीजों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और उपचुनाव प्रभारी भारत सिंह कुशवाह समेत वरिष्ठ नेताओं ने हार के कारणों की समीक्षा की।

बैठक में प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और राकेश शुक्ला भी मौजूद रहे। इसके बाद संगठन की सभी स्थानीय इकाइयों को भंग करने का फैसला सामने आया।

सोशल मीडिया पोस्ट और वायरल लेटर भी जांच के दायरे में
पार्टी सूत्रों के मुताबिक उपचुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए पोस्ट और पत्रों की भी समीक्षा की जाएगी। ऐसे पोस्ट या पत्र साझा करने वाले लोगों की सूची तैयार कर उनके राजनीतिक संबंधों की पड़ताल किए जाने की बात सामने आई है।

पार्टी नेतृत्व अब चुनाव के दौरान संगठन की सक्रियता, स्थानीय स्तर पर समन्वय और अन्य कारणों की भी समीक्षा कर सकता है।

कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार दी भाजपा को शिकस्त
दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को फ्रॉड मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी। इसके बाद यहां उपचुनाव कराया गया।

उपचुनाव में भाजपा को कांग्रेस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। दतिया में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार भाजपा को शिकस्त दी है। हार के बाद अब भाजपा का फोकस स्थानीय संगठन को नए सिरे से खड़ा करने पर है।

नए चेहरों को मिल सकती है जिम्मेदारी
जिला कार्यकारिणी से लेकर मंडल-मोर्चों तक की इकाइयां भंग होने के बाद दतिया भाजपा में अब बड़े स्तर पर बदलाव का रास्ता खुल गया है। नई कार्यकारिणी में किन नेताओं को जगह मिलेगी और किन पुराने पदाधिकारियों की वापसी होगी, इस पर पार्टी के आगामी फैसले के बाद तस्वीर साफ होगी।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 8 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 8 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 9 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 9 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 9 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 9 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 10 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 10 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 10 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 10 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 10 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 10 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 10 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 10 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 11 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 11 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!