जनसुनवाई में शिकायत के कुछ घंटों बाद चला बुलडोजर: अवैध शराब के छह ढाबे-अहाते ध्वस्त; शराब और गैस सिलेंडर जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
तहसील के भाटखेड़ी क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों बाद प्रशासन की टीम बालाजी धाम कॉलोनी पहुंची और यहां कथित तौर पर अवैध रूप से संचालित 6 ढाबों और अहातों के खिलाफ कार्रवाई की।
बुलडोजर की मदद से टीनशेड के ढांचे ध्वस्त किए गए। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब और घरेलू गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए।करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान मौके पर प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
दो जेसीबी लेकर पहुंचा प्रशासन
एसडीएम राकेश परमार और तहसीलदार विवेक सोनी की अगुवाई में संयुक्त प्रशासनिक टीम बालाजी धाम कॉलोनी पहुंची। कार्रवाई के लिए दो जेसीबी मशीनें लगाई गईं। टीम ने यहां बने टीनशेड के ढाबों और अहातों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान मौके की तलाशी में अवैध शराब के साथ घरेलू गैस सिलेंडर भी मिले, जिन्हें अधिकारियों ने जब्त कर लिया।
रहवासियों का आरोप- लंबे समय से बिक रही थी अवैध शराब
स्थानीय रहवासियों के मुताबिक कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से अवैध रूप से शराब बेचे जाने की शिकायतें थीं। इससे आसपास का माहौल प्रभावित हो रहा था। खासकर महिलाओं, बच्चों और राहगीरों को यहां से गुजरने में परेशानी होती थी।
जनसुनवाई में शिकायत के बाद तुरंत एक्शन
मंगलवार को स्थानीय लोगों ने कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुंचकर मामले की शिकायत की। शिकायत में रहवासी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और ढाबे-अहाते संचालित होने की जानकारी दी गई।
प्रशासन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद नायब तहसीलदार, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी समेत संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
दो घंटे तक चली कार्रवाई
प्रशासन की कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली। इस दौरान जेसीबी से अवैध ढांचों को हटाया गया और मौके से मिली शराब व अन्य सामग्री जब्त की गई। जनसुनवाई में शिकायत के कुछ ही घंटों के भीतर हुई इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय रहवासियों ने राहत जताई।
संबंधित समाचार

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!