नहीं रहे ‘महाभारत’ के अश्वत्थामा: ‘गजनी’ के खूंखार विलेन प्रदीप रावत का निधन; कैंसर से लड़ रहे थे जंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
टीवी के ऐतिहासिक धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा और आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ में खतरनाक विलेन की भूमिका से मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का मंगलवार, 4 अगस्त को निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने निधन की पुष्टि की है।
मैनेजर के मुताबिक प्रदीप रावत ने करीब चार साल पहले कैंसर को मात दे दी थी, लेकिन लगभग डेढ़ महीने पहले बीमारी दोबारा लौट आई। वे करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार शाम उनकी तबीयत बिगड़ी और प्लेटलेट्स में अचानक गिरावट के बाद वे रिकवर नहीं कर सके।
‘महाभारत’ के अश्वत्थामा से मिली घर-घर पहचान
21 जनवरी 1952 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में जन्मे प्रदीप रावत ने 1980 के दशक में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। बीआर चोपड़ा के लोकप्रिय धारावाहिक ‘महाभारत’ में गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा की भूमिका ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई।
दमदार कद-काठी, आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस के कारण बाद में उन्होंने फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाई। खासतौर पर नकारात्मक किरदारों में वे दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ते रहे।
‘सरफरोश’, ‘लगान’ और ‘गजनी’ में यादगार किरदार
प्रदीप रावत ने हिंदी के साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। आमिर खान की ‘सरफरोश’ में सुल्तान, ‘लगान’ में देवा और ‘गजनी’ में विलेन के उनके किरदार काफी चर्चित रहे। दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी उन्होंने कई प्रभावशाली खलनायक भूमिकाएं निभाईं।
यशपाल शर्मा ने भी साझा की निधन की खबर
‘लगान’ में प्रदीप रावत के साथ काम कर चुके अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन की जानकारी साझा की। प्रदीप रावत के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म और टीवी जगत के साथ उनके प्रशंसक भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाना है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!