चढ़ावा चोरी विवाद के बाद पहली बार दिखे चंपत राय: अयोध्या छोड़ने की अटकलों पर लगाया विराम; बोले- मरते दम तक यहीं रहूंगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
शहर में राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़ा चोरी का मामला सामने आने के करीब दो महीने बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय मंगलवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए। वह तपस्वी छावनी मंदिर पहुंचे और जगद्गुरु परमहंस आचार्य से मुलाकात की।
इस दौरान चंपत राय का एक अलग अंदाज भी देखने को मिला। मंदिर जाते समय वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने उनकी फोटो और वीडियो बनानी शुरू की तो वह नाराज नजर आए। उन्होंने अंगुली से इशारा करते हुए अपने साथ मौजूद लोगों से कैमरे बंद कराने को कहा।
परमहंस आचार्य से बोले- अयोध्या ही मेरा निवास रहेगा
चंपत राय से मुलाकात के बाद जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने बताया कि उन्होंने चंपत राय से अयोध्या नहीं छोड़ने का आग्रह किया है। उनके मुताबिक, चंपत राय ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए कहा कि उनका कहीं भी आना-जाना हो सकता है, लेकिन अयोध्या ही उनका स्थायी निवास रहेगा।
परमहंस आचार्य के अनुसार चंपत राय ने कहा, "मैं अंतिम सांस तक अयोध्या में रहूंगा। जीवनभर यहीं मेरा निवास रहेगा।"
परमहंस बोले- पूरा सनातन समाज चंपत राय का सम्मान करता है
परमहंस आचार्य ने चंपत राय का समर्थन करते हुए कहा कि सनातन समाज में उनका सम्मान है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के चलते उनका विरोध कर रहे हैं, जबकि राम मंदिर निर्माण में उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा, "जो उल्लू और चमगादड़ प्रकृति के लोग हैं, वे सूर्य का महत्व नहीं जान सकते। उसी तरह पूरा सनातन समाज चंपत राय का सम्मान करता है। उनके नेतृत्व में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।"
6 जून को सामने आया था चढ़ावा चोरी का मामला
राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़ा चोरी का मामला 6 जून 2026 को सामने आया था। मामले में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
विवाद सामने आने के अगले दिन यानी 7 जून को चंपत राय ने एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा था कि राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई है और खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया था।
26 जून को महासचिव पद से दिया था इस्तीफा
मामले के बीच चंपत राय ने 26 जून 2026 को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक हुई, जिसमें उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।
चंपत राय के पद छोड़ने के बाद ट्रस्ट के नए सदस्य और रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!