राज्यसभा चुनाव पर हाईकोर्ट का ‘नोटिस’: भाजपा के तीनों सांसदों से मांगा जवाब; 11 सितंबर को अगली सुनवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्यप्रदेश में जून में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। जबलपुर हाईकोर्ट ने भाजपा के तीनों नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। चुनाव आयोग और निर्वाचन अधिकारी को भी नोटिस जारी किया गया है। मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी।
न्यायमूर्ति बीपी शर्मा की एकल पीठ ने मंगलवार को मीनाक्षी नटराजन की इलेक्शन पिटीशन पर प्रारंभिक सुनवाई की। नटराजन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गुप्ता और अधिवक्ता आर्यन गुप्ता ने पक्ष रखा।
याचिका में महेश केवट का निर्वाचन रद्द करने की मांग
मीनाक्षी नटराजन ने अपनी याचिका में दावा किया है कि राज्यसभा चुनाव के दौरान उनका नामांकन अनुचित आधार पर निरस्त किया गया था। इसी आधार पर भाजपा उम्मीदवार महेश केवट के निर्वाचन को निरस्त करने की मांग की गई है।
अदालत ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को भी नोटिस जारी किया है। कोर्ट के मुताबिक चुनाव याचिका पर आने वाले अंतिम फैसले का असर उनके निर्वाचन पर भी पड़ सकता है।
महेश केवट बोले- मुझे अभी नोटिस नहीं मिला
राज्यसभा सांसद महेश केवट ने कहा कि उन्हें अभी तक किसी प्रकार का नोटिस नहीं मिला है और न ही उन्हें नोटिस जारी होने की कोई जानकारी मिली है।
नामांकन रद्द होने के बाद निर्विरोध जीते थे तीनों भाजपा प्रत्याशी
मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट को उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस की ओर से मीनाक्षी नटराजन मैदान में थीं। संख्याबल के आधार पर भाजपा की दो और कांग्रेस की एक सीट पर जीत तय मानी जा रही थी।
नामांकन पत्रों की जांच के दौरान भाजपा प्रत्याशियों की ओर से नटराजन के चुनावी हलफनामे पर आपत्ति जताई गई। आरोप था कि उन्होंने हैदराबाद की एक अदालत में लंबित मामले से जुड़ी जानकारी शपथ पत्र में नहीं दी। निर्वाचन अधिकारी ने आपत्ति स्वीकार करते हुए उनका नामांकन निरस्त कर दिया।
इसके बाद मैदान में भाजपा के तीनों प्रत्याशी ही बचे और तरुण चुग, रजनीश अग्रवाल व महेश केवट निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए। अब इसी चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई शुरू हो गई है।
संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!